हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mohammed Shami की Ranbir Kapoor से तुलना क्यों कर रहे लोग? क्रिकेटर की पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट

Mohammed Shami: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी इस वक्त अपने नए लुक को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर गेंदबाज का लुक चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई शमी के लुक के बारे में बात कर रहा है।

विज्ञापन
Mohammed Shami

Mohammed Shami New Look Viral: कई बार देखा गया है कि बहुत सारे लोग हिंदी फिल्मों से अपने फैशन सेंस को बदल देते हैं। हाल ही में टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जी हां, मोहम्मद शमी इस वक्त सुर्खियों में छाए हुए हैं। अब भई… शमी का स्टाइल ही कुछ ऐसा है, जिसकी वजह से वो चर्चा में आ गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा माजरा?

शमी ने खुद शेयर की फोटोज

दरअसल, मोहम्मद शमी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शमी का लुक बदला नजर आ रहा है। फोटोज को शेयर करते हुए शमी ने इसके कैप्शन में लिखा कि New look, same hustle… हालांकि शमी के इस पोस्ट पर अब यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और गेंदबाज की तुलना फिल्म ‘एनिमल’ एक्टर रणबीर कपूर से कर रहे हैं।

यूजर्स ने किए कमेंट्स

एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि शमी, एनिमल के रणबीर जैसे लग रहे हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि शमी का लुक बेहद कमाल का है। तीसरे यूजर ने लिखा कि गजब का लुक है। एक अन्य ने लिखा कि बहुत हैंडसम लग रहे हो। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। गौरतलब है कि शमी के लुक की तुलना एनिमल के रणबीर से इसलिए की जा रही है, क्योंकि जब फिल्म ‘एनिमल’ खत्म होती है, तो उसके आखिर में ‘एनिमल पार्क’ की झलक नजर आती है, जिसमें रणबीर कपूर इस तरह के लुक में नजर आते हैं।

विज्ञापन

जल्द मैदान में वापसी करेंगे गेंदबाज

इसके साथ ही अगर शमी की बात करें तो मोहम्मद शमी फिर से मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान शमी को चोट लग गई थी। हालांकि चोट लगने के बाद भी शमी ने पूरा वर्ल्ड कप खेला और अपना हुनर दिखाया। साल के शुरुआत में शमी ने अपनी सर्जरी भी करवाई थी। बता दें कि इस सर्जरी की वजह से ही शमी आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बन पाए थे। शमी की इस चोट ने उन्हें पिछले 11 महीने से क्रिकेट के मैदान से दूर रखा है। हालांकि अब वो फिर से रिकवर होने के बाद मैदान में वापसी के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- रेप सीन फिल्माते हुए निकले इन बॉलीवुड एक्ट्रेस के आंसू, कुछ तो शूट करते हुए भी डरीं

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola