Movie and Series OTT Release: हाल में ओटीटी (OTT) के कई प्लेटफार्म में पिछले हफ्ते कई बड़ी फिल्में और सीरीज हुई हैं, जिन्होंने फैंस को अच्छा मनोरंजन किया। वहीं, अब फैंस को ओटीटी पर नए कंटेंट के रिलीज होने का इंतजार है। ऐसे में ओटीटी फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि इस हफ्ते भी ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफार्म पर कई नई फिल्म और सीरीज रिलीज होने वाली है, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
हाल में सिनेमाघरों पर कई फिल्में रिलीज हुई, जिनमें से एक-दो पहले ही ओटीटी पर रिलीज हो चुकी हैं और कुछ आने वाले हफ्ते में रिलीज होने वाली है। खास बात ये है कि ओटीटी फैंस के लिए दिसंबर का महीना एंटरटेनमेंट से भरा होने वाला है।
मिशन रानीगंज (Mission Raniganj)
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन ओटीटी फैंस इसके ओटीटी पर रिलीज होने का वेट कर रहे हैं, जो जल्द खत्म होने वाला है। यह फिल्म 1 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
द आर्चीज (The Archies)
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की लाडली सुहाना खान (Suhana Khan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की बहन खुशी कपूर (Khushi Kapoor) के साथ-साथ कई स्टार किड्स की डेब्यू फिल्म ‘द आर्चीज’ 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
चमक (Chamak)
रोहित जुगराज चौहान (Rohit Jugraj Chauhan) के निर्देशन में बनी म्यूजिकल थ्रिलर सीरीज ‘चमक’ का ट्रेलर भी फैंस को खूब पसंद आया था, जिसके बाद से उसके रिलीज होने का वेट कर रहे हैं। इस सीरीज के अंदर पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री के अंदर की कहानी दिखाई जाएगी। ये सीरीज 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Vs Anurag Dobhal… बिग बॉस के घर में छिड़ी बड़ी जंग; UK07 के भाई बोले- चार करोड़ देंगे पहले…
कड़क सिंह (Kadak Singh)
पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और संजना सांघी (Sanjana Sanghi) की वेब सीरीज ‘कड़क सिंह’ को लेकर भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज में चार कहानियां दिखाई जाएंगी। ये सीरीज 8 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होने वाली हैं।
द फ्रीलांसर सीजन-1 द कन्क्लूजन (The Freelancer Season 1 The Conclusion)
मोहित रैना (Mohit Raina), कश्मीरा परदेशी (Kashmira Pardeshi) और अनुपम खेर (Anupam Kher) की एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज ‘द फ्रीलांसर’ के पहले सीजन के आखिरी एपिसोड्स रिलीज होने वाले हैं, जो 15 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
16 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
18 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
20 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
20 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
22 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
22 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines