हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Miss World 2025 Updates: दुनिया को मिली नई 'विश्व सुंदरी', Thailand की हसीना के सिर सजा ताज

आज दुनिया को 72वीं ‘मिस वर्ल्ड’ मिल गई है। हर कोई बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहा था, जब 72वीं ‘मिस वर्ल्ड’ का चेहरा दुनिया के सामने आएगा और अब ये इंतजार खत्म हो गया है।

विज्ञापन
Miss World 2025, image credit- instagram

Miss World 2025 Updates: 72वीं ‘मिस वर्ल्ड’ पेजेंट प्रतियोगिता खत्म हो गई है और दुनिया को नई ‘मिस वर्ल्ड’ मिल गई है। हालांकि, भारत की उम्मीद एक बार फिर से पूरी नहीं हो पाई है और थाईलैंड की हसीना के सिर ये ताज सजा है। थाईलैंड की हसीना ओपल सुचाता चुऊंग्स्री (Suchata Chuangsri) अब नई ‘विश्व सुंदरी’ के नाम से जानी जाएगी।

ईशान खट्टर की परफॉर्मेंस

पॉपुलर एक्टर ईशान खट्टर 72वें ‘मिस वर्ल्ड’ पेजेंट प्रतियोगिता में परफॉर्म कर रहे हैं। अभिनेता इस दौरान पूरे जोश में नजर आए और उन्होंने धमाकेदार डांस किया और लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान ईशान ने ‘आरआरआर’ के पॉपुलर सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ पर भी डांस किया और अपनी फिल्म ‘धड़क’ के गाने ‘झिगांट’ पर भी डांस किया।

ईशान खट्टर ने किया डांस।

विज्ञापन

कॉन्टिनेंटल कैटेगरी के टॉप 4

कॉन्टिनेंटल कैटेगरी में टॉप 4 हैं और इसमें अफ्रिका, यूरोप, एशिया और ओशियाना एंड अमेरिका और कारबेनिया शामिल है। अभी इवेंट में फाइनल राउंड चल रहा है और अब किसी भी वक्त फैसला आ सकता है कि 72वें ‘मिस वर्ल्ड’ पेजेंट प्रतियोगिता का ताज किसके सिर सजा है।

पवित्र नदी गंगा से प्रेरित गाउन में नंदिनी गुप्ता 

‘मिस वर्ल्ड’ पेजेंट 2025 प्रतियोगिता में नंदिनी गुप्ता ने सिल्वर कलर का गाउन पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। नंदिनी गुप्ता ने पवित्र नदी गंगा से प्रेरित गाउन पहना था और इसे पहनकर उन्होंने रैंप वॉक की थी।

विज्ञापन

टॉप में नहीं पहुंचा भारत

एक तरफ भारत जहां उम्मीद कर रहा था कि इस बार इंडिया के सिर ‘मिस वर्ल्ड’ का ताज सजेगा, तो सेमिफाइनल में जाने के बाद भारत टॉप से बाहर हो गया है। जी हां, महाद्वीप टॉप में इंडिया अपनी जगह नहीं बना पाया।

‘मिस वर्ल्ड’ के पेज पर शेयर किया गया पोस्ट

‘मिस वर्ल्ड’ के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज ने अपने अकाउंट पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि हर महाद्वीप से पांच सेमीफाइनलिस्ट मिस वर्ल्ड के सेमिफाइनल में पहुंचे हैं। जैसे ही पोस्ट सामने आया, तो हर भारतीय का दिल खुशी से झूम उठा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola