Miss World 2025 Nandini Gupta: मिस वर्ल्ड 2025 के ग्रैंड फिनाले का इंतजार आज पूरी दुनिया बेसब्री से कर रही है। हैदराबाद के हाईटेक एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित इस इवेंट में 108 प्रतिभागी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने वाले हैं। राजस्थान के कोटा शहर की रहने वालीं नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। पूरे भारत की नजरें उन पर टिकी हुई हैं। बता दें कि नंदिनी गुप्ता इससे पहले फेमिनी मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं। E24 के साथ बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि वह किसे अपना आइडल मानती हैं और मिस वर्ल्ड को उन्होंने कैसे अपना सपना बनाया?
नंदिनी गुप्ता किसे मानती हैं आइडल?
E24 के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में नंदिनी गुप्ता से जब पूछा गया कि मिस वर्ल्ड जीतने के लिए उनका आइडल कौन रहा है? इस पर उन्होंने कहा, ‘जब पेजेंट्री में जाने का मन हुआ तो मेरा सपना ऐश्वर्या राय बच्चन मैम की वजह से बना। मैंने जब उन्हें पहली बार फिल्म देवदास में उन्हें देखा था।’ नंदिनी ने आगे कहा, ‘जब मैंने फेमिना मिस इंडिया जीता था, उस वक्त इंटरव्यू में भी मैंने कहा था कि पेजेंट्री मेरा ऐश्वर्या मैम की वजह से शुरू हुआ है।’
यह भी पढ़ें: Miss World 2025 का ग्रैंड फिनाले आज, जूरी मेंबर से स्ट्रीमिंग तक जानें सब कुछ
नंदिनी गुप्ता ने आगे कहा, ‘आज जब मैं मिस वर्ल्ड 2025 में जा रही हूं तो मैं यही कहूंगी कि यह सपना मेरा ऐश्वर्या राय बच्चन की वजह से शुरू हुआ और मैं उस ही प्लेटफॉर्म पर जा रही हूं, जहां से उन्हें पहचान मिलनी शुरू हुई थी। मेरे पेरेंट्स इस जर्नी में मेरे सपोर्ट सिस्टम बनकर साथ में खड़े हुए हैं।’
मां का सपना पूरा कर रहीं नंदिनी
नंदिनी गुप्ता ने आगे बताया कि उनकी मां भी मिस मध्य प्रदेश रह चुकी हैं। हालांकि मिस इंडिया बनने का उनका सपना पूरा नहीं हो सका था। नंदिनी ने कहा, ‘जब मैंने मिस इंडिया का खिताब जीता तब मेरी मां ने मुझे बताया कि वह मिस मध्य प्रदेश रह चुकी हैं। जब मैंने उनसे पूछा कि यह बात उन्होंने मुझे क्यों नहीं बताई? इस पर मेरी मां ने कहा कि वह अपने अधूरे सपने का प्रेशर मुझ पर नहीं डालना चाहती थीं। मेरी मां अपने सपने को मेरे जरिए जी रही हैं।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
43 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines