मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल के निधन को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। मीशा का परिवार अभी भी उनके जाने के गम से नहीं निकल पाया है। इस बीच अब मीशा की फैमिली ने उनके इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि इस नए पोस्ट में मीशा के परिवार ने क्या कहा है?
मीशा की फैमिली ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, मीशा के परिवार ने उनके इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो बेहद लंबा है। इस पोस्ट में मीशा की फैमिली ने लिखा कि हैलो सभी को, हम चुप हैं उसके लिए खेद है। अपने दुख में हम ये भूल गए कि आप लोगों में से भी बहुत लोग ऐसे हैं, जो इस गहरे नुकसान को महसूस कर रहे हैं। हमें पता है कि आप सबके लिए मीशा कितनी मायनो रखती थीं।
क्या बोलीं फैमिली?
पोस्ट में आगे कहा गया कि मीशा के पास एक खूबसूरत कला थी, जो लोगों को उन्हें देखने, प्यार और समझने के लिए थी। मीशा के पास दिलों से जुड़ने का एक जादुई तरीका था। भले ही वह अब फीजिकली हमारे साथ नहीं है, लेकिन उसकी आत्मा अभी भी जिंदा है। मीशा हमेशा लोगों तक प्यार, हंसी और रोशनी पहुंचाने का सपना देखती थी और उसके लिए विजन बोर्ड, उसकी टू-डू लिस्ट, उसका गोल था।
मीशा अग्रवाल के परिवार ने शेयर किया पोस्ट।
मीशा के पेज को एक्टिव रखना चाहता है परिवार
परिवार ने आगे कहा कि मीशा ने जो शुरू किया था, हम उसे जारी रखना चाहते हैं। हम उसके पेज को एक्टिव और उसी खुशी और जुड़ाव से रखना चाहते हैं, जो उसने हमेशा इतना संभालकर रखा। आप सभी उसके सफर का इतना बड़ा हिस्सा थे और उसे प्यार, सपोर्ट और हौसला देते रहे। हमें नहीं लगता कि मीशा कभी चाहेगी कि हम दुख में फंसे रहें।
जल्द शेयर करना शुरू करेंगे- मीशा का परिवार
पोस्ट में आगे लिखा है कि हो सकता है कि धरती पर उनका समय कम रहा हो, लेकिन उन सालों में उसने अपनी हंसी, अपनी उपस्थिति और जिस तरह से उसने लोगों के जीवन को छुआ, उससे बहुत कुछ दिया। हम जल्द ही फिर से शेयर करना शुरू करेंगे, जिससे उनकी विरासत को प्यार और रोशनी से सम्मानित किया जा सके। अगर आपके कोई भी सवाल हैं, तो आप बेझिझक हमें डीएम करें। मीशा का परिवार।
यह भी पढ़ें- बिना हेलमेट बाइक चलाने पर ट्रोल हुए Sonu Sood, अब उल्टा लोगों को दी सलाह
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
3 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
6 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
8 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
9 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines