Pankaj Tripathi: अपनी शानदार अदाकारी और दिलखुश मिजाज से बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने दर्शकों का दिल जीता है। एक ओर जहां पंकज त्रिपाठी, इन दिनों सिनेमाघरों में लगी फिल्म ‘फुकरे 3’ को लेकर चर्चा में हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी फिल्म ‘ओएमजी 2’ ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी दस्तक दे दी है। इस बीच पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर कोई भी सिनेमा लवर हैरान रह जाएगा।
पंकज ने कुल देखी हैं करीबन 50 फिल्में
हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक पंकज त्रिपाठी ने बातचीत में कहा, ‘आपको विश्वास नहीं होगा कि मैंने कुछ भी नहीं देखता हूं। मैंने अपने पूरे जीवन में करीब 50 फिल्में ही देखी होंगी, उससे ज्यादा नहीं। जिस में से 80 प्रतिशत फिल्में इरफान खान की रही होंगी। पहले जब समय होता था तो मैं आजादी वाली फिल्में देखता था, लेकिन अब तो सिनेमाघर गए भी करीब चार साल हो गए होंगे। मुझे याद नहीं कि मैंने आखिरी कमर्शियल फिल्म कौनसी देखी थी।’
यह भी पढ़ें- Kajal Aggarwal का हॉट लुक देख दीवाने हुए फैंस, यूजर्स बोले- आप तो बहुत…
खुद का कंटेंट भी नहीं करते बिंज वॉच
आज कल जहां वेब सीरीज को ‘बिंज वॉच’ (एक बार में पूरी वेब सीरीज देखना) करना बेहद आम बात है तो ऐसे वक्त में वो खुद का भी कंटेंट नहीं देखते हैं। पंकज से पूछा गया कि क्या वो खुद के कंटेंट को देखते हैं? इस पर अभिनेता कहते हैं, ‘मैं बिंज वॉच नहीं कर सकता हूं… मैं एक ही जगह पर बहुत देर तक नहीं बैठ सकता हूं। मैं अपने सीन्स भी आगे बढ़ा-बढ़ा कर देखता हूं और फिर घूमने निकल जाता हूं। छुट्टी के दिन मुझे खाना बनाना पसंद है, गार्डन में काम करना पसंद है।’
कब देखते हैं खुद का काम?
पंकज त्रिपाठी आगे कहते हैं, ‘अपने प्रोजेक्ट के भी 6 महीने के बाद कुछ सीन्स निकाल कर देख लेता हूं मैं…वो भी तब जब अपनी परफॉर्मेंस को दोबारा ध्यान देता हूं कि मेरा किरदार पहले सीजन में कैसा था, अगर दूसरे सीजन में किसी रोल को रिपीट करने की जरूरत पड़े तो। या फिर अगर किसी सीन के लिए किसी ने खूब तारीफ की हो तो ऐसा करता हूं। ये इसलिए देखता हूं कि आखिर मैंने ऐसा किया है कि लोग इतनी तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा खुद की खामियों को भी देखने के लिए ऐसा करता हूं।’
क्यों नहीं देखते फिल्में?
बातचीत में पंकज त्रिपाठी आगे कहते हैं, ‘मैंने अभी तक बहुत कंटेंट नहीं देखा है और मुझे लगता है कि यही वजह है कि मेरी एक्टिंग या मेरा परफॉर्मेंस लोगों को असल फील देता है। ये किसी से भी प्रेरित या फिर कॉपीड नहीं होता है। कोई मेरी परफॉर्मेंस देखकर ये नहीं कह सकता है कि मैंने उस एक्टर की तरह एक्टिंग की है।’ गौरतलब है कि आने वाले वक्त में पंकज त्रिपाठी, ‘मैं हूं अटल’, ‘स्त्री 2’ और ‘मिर्जापुर 3’ में नजर आएंगे।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines