Mirzapur Munna Bhaiya: ओटीटी की सबसे चर्चित वेब सीरीज ‘मिर्जापुर‘ के तीसरे सीजन के रिलीज होने के बाद अब फैंस इसके बोनस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा था कि इस महीने के अंत तक फैंस के लिए एक खास एपिसोड जारी किया जाएगा। हालांकि, अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि कब तक ये बोनस एपिसोड रिलीज होगा, लेकिन ये जरूर कन्फर्म हो गया है कि इस एपिसोड में मुन्ना भैया का कमबैक होने वाला है।
दिव्येंदु शर्मा की किस्मत चमकने के पीछे किसका हाथ?
ऐसे में एक बार फिर ‘मुन्ना भैया’ यानी दिव्येंदु शर्मा (Divyenndu Sharma) चर्चा में आ गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर दिव्येंदु शर्मा ‘मुन्ना भैया’ कैसे बने? उन्हें ये रोल कैसे मिला जिसने रातों-रात न सिर्फ उनकी किस्मत बदल दी बल्कि उन्हें सुपरस्टार बना दिया? बता दें, ‘मिर्जापुर’ के हिट होने का एक बड़ा कारण दिव्येंदु शर्मा हैं लेकिन क्या आप जानते हैं वो इस सीरीज के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे? जी हां, इस रोल के लिए पहले किसी और एक्टर को चुना गया था लेकिन उसने इस रोल को ठोकर मारी तब जाकर मुन्ना भैया का किरादर दिव्येंदु शर्मा की झोली में जाकर गिरा है।
कौन था मुन्ना भैया के किरदार के लिए पहली पसंद?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,एक एक्टर ही दिव्येंदु शर्मा के ‘मुन्ना भैया’ बनने का कारण हैं। तो चलिए सबसे पहले ये जानते हैं कि वो कौन रहा होगा जिसने मुन्ना भैया जैसे दमदार रोल को ठुकरा दिया? जिसने भी इस रोल को करने से इंकार किया होगा आज वो एक्टर अपने इस फैसले पर जरूर पछताता होगा। बता दें, सबसे पहले ‘मुन्ना भैया’ का किरदार एक्टर अमित सियाल (Amit Sial) करने वाले थे। उन्हें आपने ‘जामताड़ा’ जैसी पॉपुलर सीरीज में भी देखा होगा। एक्टर ने खुद रिवील किया था कि उन्होंने ही इस ऑफर से इंकार कर दिया था। अब उन्होंने ऐसा क्यों किया वो भी जान लेते हैं।
यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस पार्वती ने Mohanlal को सरेआम कहा कायर, बोलीं- ‘समाज उनके असली रूप…’
एक्टर ने क्यों ठुकराया ऑफर?
दरअसल, उन्होंने ‘मुन्ना भैया’ के किरदार से इसलिए किनारा किया था क्योंकि उन्हें लगा कि वो पंकज त्रिपाठी के बेटे के किरदार में कैसे लगेंगे। वो खुद को यहां फिट होते नहीं देख पा रहे थे। हालांकि, उन्हें अब अपने इस फैसले पर पछतावा नहीं है क्योंकि वो खुश हैं कि ये रोल दिव्येंदु के पास पहुंचा। एक्टर का कहना है कि दिव्येंदु ने ‘मुन्ना भैया’ का किरदार बेहतरीन तरीके से निभाया है। हालंकि, अमित सियाल फिर भी ‘मिर्जापुर’ का हिस्सा थे। उन्हें ‘SP राम शरण मौर्या’ के किरदार में देखा गया था।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
11 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
12 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines