Mirzapur Movie Update: अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर‘ का तीसरा सीजन इस साल जुलाई में रिलीज किया गया था। तीसरी किस्त में मुन्ना भइया उर्फ दिव्येंदु शर्मा के नहीं होने से फैंस काफी निराश थे। हालांकि कुछ वक्त पहले दिव्येंदु ने बताया था कि वह ‘मिर्जापुर’ फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस खबर से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। अब एक्टर ने इस फिल्म से जुड़े कुछ अपडेट शेयर किए हैं। उन्होंने बताया है कि यह फिल्म कब रिलीज होगी और वेब सीरीज से कितनी अलग होगी।
फिल्म पर बताया पहला रिएक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिव्येंदु शर्मा IFFI (इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया) में पहुंचे जहां उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिर्जापुर’ पर बात करते हुए अपडेट शेयर किए। उन्होंने यह भी बताया कि जिस वक्त उन्हें पता चला कि मेकर्स मिर्जापुर वेब सीरीज के किरदारों को लेकर एक फिल्म बना रहे हैं, तब उनका रिएक्शन कैसा था। दिव्येंदु ने बातचीत में कहा, ‘जब मेकर्स की ओर से आइडिया आया कि वेब सीरीज मिर्जापुर को एक फिल्म में बनाना चाहिए तो मैं काफी खुश हुआ लेकिन जब हमने अनाउंसमेंट वीडियो शूट किया तो मजा ही आ गया।’
उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए वह लार्जर दैन लाइफ था और सच कहूं तो उस वक्त मुझ पहली बार स्वार्थ की वजह से खुशी नहीं थी। मैं अपने फैंस, फॉलोअर्स और दोस्तों के लिए खुश था। वह सब इस वेब सीरीज और इसके किरदारों के साथ जुड़े हुए हैं।’ एक्टर ने आगे कहा, ‘मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि फिल्म मिर्जापुर भौकाल होगी और इसमें जबरदस्त फन राइड देखने को मिलेगी।’
यह भी पढ़ें: Salman Khan और एटली की ‘ए6’ के वो 5 अपडेट, जो फिल्म को बना देंगे ब्लॉकबस्टर
दर्शकों को कितना करना होगा इंतजार
फिल्म मिर्जापुर की शूटिंग पर अपडेट देते हुए दिव्येंदु शर्मा ने बताया कि फिलहाल फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल 2025 से शुरू होगी। उन्होंने आगे कहा, ‘हम फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू करेंगे। पूरी स्टारकास्ट को एक साथ एक ही जगह पर लाना बहुत बड़ी चुनौती होगी।’
वेब सीरीज से कितनी होगी अलग
दिव्येंदु शर्मा से जब पूछा गया कि फिल्म मिर्जापुर, वेब सीरीज से कितनी अलग होगी तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म में मिर्जापुर के किरदारों को काफी गहराई से समझने का मौका मिलेगा। मिर्जापुर की दुनिया के गैंगस्टर को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर दहाड़ते हुए देखा जा सकेगा। गौरतलब है कि वेब सीरीज मिर्जापुर के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। सीरीज में अखंडानंद त्रिपाठी, बीना भाभी, मुन्ना भइया, गोलू और गुड्डू भइया के किरदार को काफी पॉपुलैरिटी मिली है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
14 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
16 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
18 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines