Mirai Box Ofiice Report day 6: साउथ सिनेमा से आई मिराई इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सुर्खियां बटोर रही है. शानदार विजुअल्स और रोमांचक कहानी ने इसे दर्शकों के बीच खास बना दिया है.
शुरुआत और सप्ताह का सफर
तेलगू एक्शन-फैंटेसी फिल्म ‘मिराई’ ने 12 सितंबर, 2025 को थिएटर्स में दस्तक दी और पहले ही सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बना ली है. शुरुआती तीन दिनों में अच्छी कमाई के बाद, फिल्म ने सप्ताह के अंत तक ₹50 करोड़ पार कर लिया. हफ्ते के चौथे, पांचवें और छठे दिन की ओपनिंग की तुलना में थोड़ी गिरावट हुई, लेकिन कुल मिलाकर फिल्म ने लगातार अच्छा प्रदर्शन दर्ज करवाया.
यह भी पढ़ें: Robo Shankar Death: मशहूर हास्य अभिनेता रोबो शंकर का निधन, चेन्नई के GEM अस्पताल ने की पुष्टि
₹65 करोड़ का आंकड़ा छूने ही वाली है
जैसे-जैसे सप्ताह बीता, ‘मिराई’ का सातवें दिन तक भारत में कुल नेट कलेक्शन करीब ₹65 करोड़ की ओर बढ़ रहा है. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने बुधवार को हिंदी में 1.3 करोड़, तेलुगु में 4.21 करोड़, तमिल में 0.8 करोड़ और कन्नड़ में 0.34 करोड़ की कुल कमाई की. इसने हर ही लैंग्वेज के दर्शकों के बीच अपनी अच्छी पकड़ बनाई है.
बजट से ज्यादा कमाई
फिल्म का बजट लगभग ₹60 करोड़ अनुमानित था, जिसे यह पहली हफ्ते में पूरी तरह कवर कर चुकी है. इससे स्पष्ट हो गया है कि ‘मिराई’ एक व्यवसायिक सफलता है. निर्माताओं और कलाकारों को उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड में भी फिल्म की कमाई अच्छी बनी रहेगी। ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने ₹20 करोड़ से ज्यादा की कमाई दर्ज की है, जिससे इसकी ओवरआल अर्निंग का ग्राउंड मजबूत हुआ है. ‘मिराई’ की इस शानदार शुरुआत ने फैंटेसी-एडवेंचर फिल्मों के मैदान में नए मानक स्थापित कर दिए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे उसके दूसरे वीकेंड और तीसरे सप्ताह का प्रदर्शन कैसा रहेगा और क्या ये फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड सेट कर पाएगी.
यह भी पढ़ें: 25 थिएटर में रिलीज हुई इस मूवी ने लूटा बॉक्स ऑफिस, 51 साल पहले आई थी दुनिया की सबसे डरावनी फिल्म
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
4 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
5 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
7 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines