Mirai Vs Baaghi 4 Box Office Collection: तेलुगु एक्शन मूवी ‘मिराई’ सिनेमाघरों में आते ही छा गई। पहले दिन की तरह ही दूसरे दिन भी मूवी ने ताबड़तोड़ कमाई कर सबको चौंका दिया है। इस मूवी के सामने टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ भी फीकी पड़ गई है। टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की ‘बागी 4’ में तो 9वें दिन भी गिरावट देखने को मिली। ओपनिंग डे पर कमाल की कमाई के बाद लगातार मूवी की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर ‘मिराई’ ने दूसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर ‘बागी 4’ को धूल चटा दी है। चलिए जानते हैं दोनों मूवीज ने अब तक कितनी कमाई कर ली है?
‘मिराई’ ने दूसरे दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘मिराई’ ने दूसरे दिन 13.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की। पहले दिन पर 13 करोड़ का बिजनेस करने वाली इस मूवी की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 18.92% रही। वहीं सुबह के शो 8.03%, दोपहर के शो 20.90% और रात के शो 27.83% रहे। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में ही 26.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
यह भी पढ़ें: Mirai BOX office collection day 1: ओपनिंग डे पर चला मिराई का जादू, ‘बागी 4’ को दी कांटे की टक्कर
‘बागी 4’ की अब तक की कमाई
वहीं दूसरी ओर टाइगर श्रॉफ की एक्शन मूवी ‘बागी 4’ में ओपनिंग डे के बाद से ही लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मूवी ने 9वें दिन 1.75 करोड़ का बिजनेस किया। मूवी ने पहले दिन 12 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी। वहीं वीकेंड पर भी इस मूवी की कमाई में सिर्फ गिरावट ही देखने को मिली। 9 दिनों में संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ की इस मूवी ने 47.50 करोड़ का बिजनेस किया है।
यह भी पढ़ें: BOX Office Report: ‘बागी 4’ या The Bengal Files, जानिए पहले हफ्ते कौन पड़ा किस पर भारी
मूवीज की कास्ट
मूवी की कास्ट की बात की जाए तो ‘मिराई’ में तेजा सज्जा, मनोज कुमार मांचू, रितिका नायक, जगपति बाबू और श्रेया सरन लीड रोल में नजर आए हैं। वहीं इस मूवी के एक्शन सीन्स को भी काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर ‘बागी 4’ में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के साथ-साथ हरनाज संधू, सोनम बाजवा और सौरभ सचदेवा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। मूवी में संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ के बीच धमाकेदार एक्शन सीन्स ने ऑडियंस का दिल जीत लिया, लेकिन कहानी कुछ खास पसंद नहीं की जा रही है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines