मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म “मिली” (Mili) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के ट्रेलर ने भले ही दर्शकों का दिल जीता हो, लेकिन सिनेमाघरों में इसकी इतनी बुरी हालत है कि एक हफ्तों में ही ये बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आई है।
4 नवंबर को दो अन्य फिल्म सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की “डबल एक्सएल” और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की “फोन भूत” के साथ बॉक्स ऑफिस पर ‘मिली’ रिलीज हुई है। लेकिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाने में असमर्थ नजर आ रही है।
अभी पढ़ें – जैकलिन फर्नांडीस को पटियाला हाउस कोर्ट से मिली राहत, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
Mili Box Office Collection Day 7
वहीं “मिली” के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने अपने ओपनिंग डे पर महज 45-65 लाख रुपए का बिजनेस किया। इतना ही नहीं ‘मिली’ प्रतिदिन एक करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पा रही है। दूसरे दिन इस फिल्म ने लगभग 60 लाख रुपए कमाए। वीकेंड होने के बाद भी तीसरे दिन का कलेक्शन मात्र 75 लाख ही रहा। चौथे दिन ये महज 35 लाख का ही बिजनेस कर सकी।
पांचवे दिन ‘मिली’ बॉक्स ऑफिस दम तोड़ती दिखी और सिर्फ 30-35 लाख की ही कमाई कर पाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक छठे दिन इस मूवी ने 27 लाख रुपए की कमाई की। वहीं सातवे दिन ये आंकड़ा महज 25 लाख ही रहा। फिल्म का टोटल कलेक्शन 2. 91 करोड़ रुपए हो गया है। इस फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते हो गए हैं।
आपको बता दें कि ये एक सुपर हिट मलयालम फिल्म “हेलेन” (Helen) की हिंदी रिमेक है, जिसे हिंदी सिनेमा में “मिली” के नाम से रिलीज किया गया। फिल्म हेलेन में एक्ट्रेस अन्ना बेन (Anna Ben) ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उनकी एक्टिंग की जमकर सराहना हुई थी। इसी के साथ उन्हें केरल राज्य फिल्म पुरस्कार (विशेष जूरी पुरस्कार) से भी सम्मानित किया गया था। हैं।
अभी पढ़ें – Breathe Season 2 Review: अभिषेक बच्चन का ओटीटी डेब्यू शानदार, कहानी में भी दिखा दम
फिल्म ‘मिली’ में जान्हवी कूपर मुख्य भूमिका में हैं। एक्ट्रेस के साथ-साथ इस फिल्म में मनोज पाहवा (Manoj Pahwa) और सनी कौशल (Sunny Kaushal) भी अहम किरदार में दिखाई दे रहे हैं। बोनी कपूर और मथुकुट्टी जेवियर “मिली” के निर्माता और निर्देशक हैं। ये कहानी एक ऐसी लड़की की है जो रेस्टोरेंट के बड़े से फ्रिजर में गलती से फंस जाती है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
46 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines