Mika Singh Comment On Jacqueline Fernandez and Sukesh: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) बीते कुछ वक्त से सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी पर्सनल लाइफ में इतना तमाशा हुआ कि बात उनकी इमेज पर आ गई। जबसे जैकलीन का नाम सुकेश (Sukesh Chandrasekhar) के साथ जुड़ा उनकी मुसीबत भी बढ़ गईं। जहां एक तरफ ED ने उन पर शिकंजा कसा हुआ है, वहीं दूसरी ओर अब उनका करियर भी इसके चपेट में आ गया। खैर अब धीरे-धीरे एक्ट्रेस का करियर पटरी पर आ रहा है। हाल ही में हॉलीवुड स्टार वैन डैम संग एक तस्वीर शेयर कर जैकलीन ने फैंस को सरप्राइज कर दिया।
मीका ने किया जैकलीन की फोटो पर रिएक्ट
जैकलीन फर्नांडिस और वैन डैम (Jean Claude Van Damme) की ये फोटो तुरंत की सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस तस्वीर से साफ हो गया कि एक्ट्रेस अब हॉलीवुड स्टार के साथ किसी प्रोजेक्ट में नज़र आने वाली हैं। ऐसे में सभी फैंस इस खबर से एक्साइटेड हो गए और जैकलीन को इस कामयाबी पर बधाइयाँ देने लगे। इसी बीच पॉपुलर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कुछ ऐसा कमेंट किया जो सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचने में कामयाब हो गया। उनका रिएक्शन अब इस तस्वीर से ज्यादा वायरल हो रहा है।
Image Credit: Google
सुकेश को लेकर किया मजाक
बता दें, एक्ट्रेस ने एक ट्वीट (X) में इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘लेजेंड वैन डैम के साथ हूं। इस कोलैबोरेशन के लिए इंतजार नहीं कर सकती।’ वहीं, इस पर रिएक्ट करते हुए सिंगर मीका सिंह ने कुछ ऐसा लिखा जिसे पढ़कर एक्ट्रेस को भी गुस्सा आ जाएगा। मीका ने कहा, ‘तुम बहुत सुंदर लग रही हो… ये सुकेश से कहीं बेहतर है।’ अब जिस तरह से मीका सिंह ने इतने हलके में इस बात को कहा है ट्रोलर्स को मज़्ज़ा आ गया। इस पर खूब बवाल मचा। हालांकि, बाद में सिंगर ने अपना ये ट्वीट डिलीट कर दिया।
ट्रोल हो गईं जैकलीन फर्नांडिस
लेकिन इससे पहले ही कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसका स्क्रीन शॉट ले चुके थे। ऐसे में अब इंटरनेट पर जैकलीन फर्नांडिस की ट्रोलिंग का सिलसिला जारी है। मीका सिंह के इस वायरल ट्वीट ने सनसनी मचा दी है। एक बार फिर जैकलीन फर्नांडिस का नाम ठग सुकेश चंद्रशेखर से जोड़ा जा रहा है। ऐसे में कुछ लोग वैन डैम को एक्ट्रेस का नया बकरा तक बता रहे हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
16 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
18 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines