बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान हमेशा ही अपने लुक्स और ग्लैमर से लोगों को दिवाना बना लेते हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक किंग की चर्चा होती रहती है। इन दिनों शाहरुख खान अपने मेट गाला 2025 डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं, अब इस इवेंट के बाद एक्टर ने कहा है कि ‘यह मेरा ‘स्पेस’ नहीं है…’, बादशाह ने ऐसा क्यों कहा? आइए जानते हैं…
किंग खान ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, कुछ ही देर पहले शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में किंग ने अपनी मेट गाला 2025 लुक की दो फोटोज शेयर की हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए शाहरुख ने इसके कैप्शन में लिखा है कि धन्यवाद @sabyasachiofficial और आपकी पूरी टीम को, मुझे मेट गाला से परिचित कराने के लिए धन्यवाद। यह मेरा ‘स्पेस’ नहीं है, लेकिन आपने मुझे इतना सहज महसूस कराया क्योंकि आप भी मेरी तरह मानते हैं, स्टाइल और फैशन, बस आप जो हैं, वही हैं और आप सभी ने मुझे ‘K’ जैसा महसूस कराया है।
यूजर्स ने लुटाया प्यार
जैसे ही किंग खान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया, तो वायरल हो गया और यूजर्स ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन देना भी शुरू कर दिया। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि एसआरके ओनली किंग। दूसरे यूजर ने कहा कि किंग खान। तीसरे यूजर ने कहा कि किंग। एक और यूजर ने लिखा कि बॉलीवुड किंग। एक अन्य ने कहा कि शाहरुख हमेशा किंग हैं। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
Shah Rukh Khan
पहली बार मेट गाला के कार्पेट पर दिखे शाहरुख
गौरतलब है कि मेट गाला 2025 में शाहरुख खान ने डेब्यू किया है और इस इवेंट के कार्पेट पर वो पहली बार अपना जलवा दिखाते नजर आए। इसके पहले किंग खान कभी इस इवेंट में नहीं आए थे, लेकिन शाहरुख खान का डेब्यू बेहद कमाल का रहा और उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो असली किंग हैं। सोशल मीडिया पर उनका लुक खूब वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan के Met Gala 2025 लुक को किसने किया रीक्रिएट? फोटोज देख यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
संबंधित खबरें
LIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 min ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
18 mins agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
18 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
18 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
20 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
21 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
23 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines