मोस्ट अवेटेड फैशन इवेंट मेट गाला 2025 का आगाज न्यूयॉर्क शहर के ‘मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट’ में हुआ। इस मौके पर बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार्स ने अपने फैशन से विदेशी मीडिया का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने बेबी बंप के साथ रेड कार्पेट पर एंट्री ली। उनके अलावा एक और हसीना ने रेड कार्पेट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। साथ ही फैंस को अपने तीसरे बच्चे के आने की खुशखबरी सुनाई। ये कोई और नहीं बल्कि अरबपति पॉप सिंगर रिहाना हैं।
बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं रिहाना
सिंगर रिहाना का मेट गाला 2025 लुक सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस मौके पर उन्होंने ग्रे टू-पीस स्कर्ट सेट पहनकर अपने लुक को कंपलीट किया है। इस आउटफिट के साथ रिहाना ने मैचिंग शॉक्स और हील्स कैरी किए। इसके अलावा ब्राउन कलर के फर स्कार्फ ने उनके लुक को खास बना दिया। सिर पर बड़ी सी हैट लगाए रिहाना ने अमेरिकन प्रेस के सामने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया और तीसरी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की।
यह भी पढ़ें: Met Gala 2025 में Shahrukh Khan ने बोले ‘तीन शब्द’, ऐसे किया खुद को इंट्रोड्यूज
चेहरे पर दिखाई दिया प्रेग्नेंसी ग्लो
पॉप सिंगर रिहाना हमेशा से एक फैशन आइकन रही हैं। मेट गाला में उनके पिछले लुक भी काफी चर्चा में रहे हैं। इस बार सिंगर का यह लुक इसलिए भी फैंस का ध्यान खींच रहा है क्योंकि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को अनाउंस करने के लिए इस खास मौके को चुना। कार्लाइल होटल से बाहर निकल वक्त उनके चेहरे पर इसकी खुशी साफ देखी जा सकती थी। उनके चेहरे पर मौजूद प्रेग्नेंसी ग्लो ने लोगों का ध्यान खींचा।
मीडिया से बातचीत में क्या बोलीं सिंगर?
मीडिया से बातचीत करते हुए सिंगर रिहाना ने बताया कि वह एसैप रॉकी के साथ अपने तीसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। इसके लिए वह काफी एक्साइटेड हैं। रिहाना ने कहा, ‘ये अद्भुत लगता है। आप जानते हैं। अब वक्त आ चुका है कि हम लोगों को दिखाएं कि हम क्या बना रहे थे। मुझे खुशी है कि हर कोई हमारे लिए काफी खुश है क्योंकि हम निश्चित रूप से खुश हैं।’
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
15 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
18 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
19 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
21 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
21 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
22 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines