आज भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स वो हैं जो बड़े-बड़े सुपरस्टार हैं। ये वो लोग हैं जिनके नाम से ही सिनेमाघरों में भीड़ लग जाती है। शाहरुख खान,सलमान खान, प्रभास, रजनीकांत, विजय और अल्लू अर्जुन जैसे एक्टर्स एक फिल्म के लिए ₹150 करोड़ से भी ज्यादा लेते हैं। ये ज्यादातर एक्शन फिल्मों में काम करते हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा बिजनेस करती हैं, इसलिए उनकी इतनी फीस लेना समझ में आता है। ऐसे में ये सुनकर हैरानी होती है कि एक जमाने में एक कॉमेडियन पूरे देश का सबसे ज्यादा कमाने वाला एक्टर था।
कैसे एक कॉमेडियन बना सबसे महंगा एक्टर
महमूद ने अपने करियर की शुरुआत 1940 के दशक में फिल्म किस्मत में एक बच्चे के रोल से की थी। फिर 1950 के दशक में उन्होंने सीआईडी और प्यासा जैसी फिल्मों में छोटे-छोटे मजेदार किरदार निभाकर लोगों का दिल जीता। लेकिन महमूद की ख्वाहिश थी कि वे लीड हीरो बनें।
1960 के दशक में उन्होंने न सिर्फ कॉमेडियन के तौर पर पहचान बनाई, बल्कि वो खुद एक बड़े हीरो भी बन गए। पड़ोसन, भूत बंगला, जौहर महमूद इन हांगकांग और बॉम्बे टू गोवा जैसी फिल्मों में उन्होंने लीड रोल निभाया और ये फिल्में सुपरहिट रहीं।
इसी दौरा यानी 1960 के आखिरी सालों में महमूद भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन गए थे। द प्रिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक वो सिर्फ दो हफ्तों के कैमियो रोल के लिए ₹7.5 लाख चार्ज करते थे। उस समय के बड़े एक्टर्स जैसे सुनील दत्त, धर्मेंद्र, शम्मी कपूर और राजेंद्र कुमार एक पूरी फिल्म के लिए भी ₹5 लाख से कम लेते थे।
यहां तक कि उस दौर के सुपरस्टार्स- जैसे राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन भी ₹7.5 लाख की फीस 1970 के आसपास ही लेना शुरू कर पाए थे, वो भी पूरी फिल्म के लिए। कहा जाता है कि 1980 तक भी महमूद अपने छोटे रोल्स के लिए इतनी फीस लेते थे जितनी सलमान खान और आमिर खान को उनकी पहली कुछ फिल्मों में पूरी फीस के तौर पर नहीं मिलती थी।
महमूद के आखिरी साल
1980 के बाद महमूद बहुत कम फिल्मों में दिखाई दिए। उन्होंने अंदाज अपना अपना और गुड्डू जैसी फिल्मों में छोटे रोल किए। 1996 में उन्होंने दुश्मन दुनिया का नाम से एक फिल्म बनाई, जो उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म थी। इसके दो साल बाद उन्होंने घर बाजार नाम की फिल्म में आखिरी बार एक्टिंग की, जो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। महमूद का निधन 2004 में मुंबई में हुआ। उस वक्त उनकी उम्र 71 साल थी।
ये भी पढ़ें- पत्नी ऋचा शर्मा की मौत ने तोड़ दिया था संजय दत्त को, बहन ने शेयर की पुरानी यादें
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
51 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines