Meena Kumari: बॉलीवुड फिल्में देखना अक्सर लोगों को पसंद आता है क्योंकि हर बार उन्हें एक नई कहानी मिलती है। कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ इतनी दिलचस्प या चुनौतियों से भरी रही है कि उस पर भी एक फिल्म बन सकती है। ऐसी ही एक सेलिब्रिटी हैं ट्रेजेडी क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस मीना कुमारी। ट्रेजेडी क्वीन ने साल 1972 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, बावजूद इसके 53 साल बाद भी मीना कुमारी को फैंस भूल नहीं पाए हैं। उन्होंने अपने 33 साल के करियर में जो किया, वो तो सबने देखा है, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में कम ही लोगों को पता होगा।
पिता एक्ट्रेस को क्यों छोड़ आए थे अनाथालय?
मीना कुमारी भले ही करीब 90 फिल्मों में काम करके इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुकी थीं, लेकिन पर्सनल लाइफ में उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा था। मीना कुमारी जब पैदा हुई थीं, तो उनके पिता बेहद निराश हुए थे। दरअसल, एक्ट्रेस के पिता एक बेटा चाहते थे और उन्हें हो बेटी गई थी। इतना ही नहीं उनके पिता के पास डॉक्टर को डिलीवरी के लिए देने को पैसे भी नहीं थे। आर्थिक तंगी और निराशा से जूझ रहे पिता ने अपनी बेटी को पैदा होते ही अनाथालय में छोड़ दिया। वो तो उस बच्ची की किस्मत में कुछ और लिखा है, तभी तो पिता का इरादा कुछ ही घंटो में बदल गया और वो उसे अपने साथ घर वापस ले आए।
परिवार और दुनिया से छुपकर की थी शादी
मीना कुमारी का एक्टिंग करने का कोई इरादा नहीं था और वो पढ़ना चाहती थीं। दूसरी तरफ उनके पेरेंट्स उन्हें फिल्म स्टूडियो ले जाकर उनके लिए काम ढूंढा करते थे। एक दिन मीना कुमारी को काम मिला और पहले ही दिन उन्हें 25 रुपये सैलरी के तौर पर दिए गए। ऐसे में वो बच्ची 4 साल की उम्र में ही अपने परिवार के लिए मसीहा बन गई और उन्हें पालने लगी। मीना कुमारी न सिर्फ बेहतरीन एक्ट्रेस थीं, बल्कि अच्छा गाती भी थीं। उनका करियर चल पड़ा था, लेकिन फिर उनका कार एक्सीडेंट हुआ और कमाल अमरोही हर दिन उन्हें देखने आने लगे। इनका अफेयर शुरू हुआ और फिर दोनों ने दुनिया और परिवार की नजरों से छुपकर शादी कर ली।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में बर्फ से भी ठंडे हैं ये 5 कंटेस्टेंट्स, न मुद्दा और न पंगा; सुस्त पड़ा है गेम
पति के कारण लगी थी शराब की लत
कहा जाता है कि अमरोही ने शादी के बाद मीना कुमारी को काम करने की इजाजत तो दी थी, लेकिन उनपर कुछ पाबंदियां लगा दी थीं। वक्त के साथ एक्ट्रेस उन सभी शर्तों को तोड़ती जा रही थीं और इसी वजह से पति ने उनकी जासूसी करना शुरू कर दिया था। माना जाता है कि मीना कुमारी इस शादी में फिजिकल एब्यूज भी बर्दाश्त कर रही थीं। साथ ही उन्हें नींद न आने की समस्या थी, जिसके लिए वो दवाई के तौर पर शराब पीती थीं, लेकिन पति से अलग होने के बाद उन्हें इसकी लत लग गई और फिर उन्हें लिवर की समस्या हो गई। 28 मार्च 1972 को उनकी हालत गंभीर हो गई और फिर वो कोमा में चली गईं। 31 मार्च 1972 में महज 38 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines