Meena Kumari Birth Anniversary: बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस मीना कुमारी (Meena Kumari Birth Anniversary) की आज बर्थ एनिवर्सरी है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ‘ट्रेजेडी क्वीन’ (Tragedy Queen Meena Kumari) के नाम से मशहूर मीना कुमारी ने अपने असली जीवन में भी अंत तक बहुत कुछ सहा।
वो बॉलीवुड की सबसे महान एक्ट्रेसेज में से एक बनी रहीं। मीना कुमारी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर 2 दशक से ज्यादा समय तक राज किया लेकिन इस दौरान वो अपने अकेलेपन से भी लड़ती रहीं।
मीना कुमारी की जीवनी-
एक्ट्रेस का जन्म 1 अगस्त 1933 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता अली बक्स भी एक पारसी थिएटर कलाकार थे और उनकी मां एक प्रसिद्ध थिएटर आर्टिस्ट और डांसर थीं, जो रवींद्रनाथ टैगोर के परिवार से ताल्लुक रखती थीं। मीना कुमारी के जन्म के बाद उनके अब्बा अली बख्श, पैसे की कमी और पहले से ही दो बेटियों के बोझ से भयभीत होकर, उन्हें एक मुस्लिम अनाथालय में छोड़ आए थे।
मीना कुमारी एक्टिंग नहीं करना चाहती थीं, उन्होंने चार साल की छोटी उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था और शूटिंग पर जाते समय हमेशा रोया करती थीं। वो हर बार अपने माता-पिता से अनुरोध करती थीं कि वो दूसरे बच्चों की तरह ही पढ़ना चाहती हैं स्कूल जाना चाहती थीं लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी।
‘तमाशा’ फिल्म की शूटिंग के दौरान दादा मुनि यानी अशोक कुमार ने उन्हें फिल्म निर्माता कमाल अमरोही से मिलवाया। इसके बाद कमल ने मीना को अपनी फिल्म ‘अनारकली’ के लिए साइन किया।
कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के ठीक 5 दिन बाद ही वो मई 1951 में एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी एक उंगली बुरी तरह से जख्मी हो गई। उस समय मेडिकल साइंस ने इतनी तरक्की नहीं की थी, इसलिए कोई अच्छा इलाज संभव ना हो सका। यही वजह है कि कैमरा ऑन होते ही वो दुपट्टे या साड़ी से अपनी उंगली को छुपा लेती थीं।
इस हादसे के बाद मीना कुमारी कई महीनों तक अस्पताल में रहीं, इस दौरान कमाल अमरोही अक्सर उनसे मिलने अस्पताल जाते थे। एक्ट्रेस की देखभाल करते हुए कमल उनसे भावनात्मक रूप से जुड़ गए थे। 14 फरवरी 1952 को केवल 18 साल की मीना कुमारी ने कमाल अमरोही से शादी की, जो उनसे लगभग दोगुनी उम्र के थे और तीन बच्चों के पिता भी थे। हालांकि, ये शादी ज्यादा दिन नहीं चली और साल 1964 में मीना कुमारी और कमाल अमरोही का रिश्ता टूट गया, दोनों ने तलाक नहीं लिया बल्कि अलग रहने लगे।
मीना बीमार थीं और कोमा में जाने के कुछ दिनों बाद ही उनकी मृत्यु हो गई। ट्रैजेडी क्वीन ने बीमार होने के बावजूक ‘पाकीज़ा’ की शूटिंग जारी रखी। इस फिल्म की रिलीज के कुछ दिनों बाद ही उनकी मृत्यु हो गई।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
15 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
17 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
18 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
20 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
20 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
21 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines