Matthew Perry Death Because of Ketamine Overdose: 28 अक्टूबर को एक ऐसी खबर आई, जिससे ना सिर्फ मैथ्यू पैरी (Matthew Perry) के फैंस बल्कि पूरी इंडस्ट्री में गम के बादल छा गए। मैथ्यू पैरी ने इसी दिन दुनिया का अलविदा कहा था।
वहीं, अब मैथ्यू के मौत का खुलासा हो गया है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, अटॉप्सी रिपोर्ट की मानें तो मैथ्यू पैरी की मौत ‘केटामाइन’ के ओवरडोज की वजह से हुई है।
यह भी पढ़ें- Urfi Javed का Instagram जल्द होने वाला है बंद, फैशन दीवा ने की नए अकाउंट को फॉलो करने की रिक्वेस्ट
‘केटामाइन इन्फ्यूजन थेरेपी’ ले रहे थे मैथ्यू पैरी- मेडिकल एग्जामिनर
लॉस एंजिल्स काउंटी डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल एग्जामिनर के मेडिकल एग्जामिनर के अनुसार मैथ्यू पैरी ‘केटामाइन इन्फ्यूजन थेरेपी’ ले रहे थे। बता दें कि इस थेरेपी को डिप्रेशन के इलाज के लिए लिया जाता है।
मेडिकल एग्जामिनर की मानें तो उनका कहना है कि मैथ्यू पैरी के निधन से महज डेढ़ हफ्ते पहले ही उनकी सर्जरी भी हुई थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनका केटामाइन लेवल नॉर्मल एनेस्थीसिया से भी कम पाया गया था। बता दें कि ये दवाई कुछ ही घंटो में पच जाती है। हालांकि मैथ्यू के शरीर में इसकी कुछ मात्रा पाई गई।
28 अक्टूबर 2023 को हुआ था मैथ्यू का निधन
बता दें कि 28 अक्टूबर 2023 को मैथ्यू पैरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन से ना सिर्फ फैंस बल्कि पूरी इंडस्ट्री में गम के बादल छा गए। मैथ्यू पैरी की बॉडी लॉस एंजिलिस के उनके घर के हॉट टब में मिली थी। वहीं, रिपोर्ट की मानें को केटामाइन की छोटी सी अकाउंट से मैथ्यू बेहोश हुए थे और इस वजह से वो खुद को बाथटब में डूबने से भी नहीं बचा पाए।
‘केटामाइन’ क्या होता है?
दरअसल, केटामाइन एक एनेस्थेटिक दवा है, जिसका इस्तेमाल दर्द और बेहोशी जैसे ऑफ लेबल संकेतों के लिए होता है। हालांकि इसे सबसे खतरनाक ड्रग्स में से एक माना जाता है और इसको दवा के रूप में भी यूज किया जाता है। बता दें कि अक्सर ‘डिप्रेशन’ के लिए इस पदार्थ को यूज किया जाता है। ‘केटामाइन’ एक ऐसा ड्रग है, जो बहुत तेजी से शरीर में फैलता है और तेजी से असर करता है। कुछ ही सेकेंड में ये अपना असर दिखाना शुरू कर देता है और ये इतना खतरनाक होता है कि इससे जान भी जा सकती है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 hr ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines