Masaba Gupta on her father Vivian Richards: फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने हाल ही में नस्लवाद से जुड़े अपने अनुभवों पर एक इंटरव्यू में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि महान वेस्ट इंडीज क्रिकेटर और उनके पिता विवियन रिचर्ड्स अब भी नस्लवाद के मुद्दे को लेकर काफी इमोशनल रहते हैं। चलिए आपको बताते हैं मसाबा गुप्ता ने क्या कहा।
पिता को लेकर दिया इमोशनल बयान
मसाबा गुप्ता ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘अब मुझे समझ में आता है कि मेरे पिता ने इतने साल तक नस्लवाद के खिलाफ इतनी तीखी प्रतिक्रियाएं सुनीं। आज भी जब आप उनसे इस मुद्दे के बारे में बात करेंगे, तो उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं या उन्हें गुस्सा आ जाता है। उन्होंने बहुत मुश्किल वक्त में क्रिकेट खेला, जब उनकी स्किन को लेकर उन्हें लोगों से भेदभाव का सामना करना पड़ता था। ये समस्या आज भी बनी हुई है। जब तक हम इसके खिलाफ पूरी ताकत से नहीं लड़ेंगे, ये मुद्दा बार-बार उठता रहेगा।’
गर्भावस्था के दौरान मिले सजेशन्स
मसाबा गुप्ता ने अपनी गर्भावस्था के दौरान नस्लवादी टिप्पणियां मिलने पर भी बात की। उन्होंने शेयर किया कि कैसे उन्हें गर्भावस्था के दौरान गोरे बच्चे के लिए सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि ‘हाल ही में किसी ने मुझे प्री-नेटल के लिए बुलाया और कहा कि मुझे रोजाना एक रसगुल्ला खाना चाहिए ताकि मेरा बच्चा गोरा दिख सके।’
उन्होंने कहा कि ‘इससे पहले जब मैं प्री-नेटल मसाज करवा रही थी, मेरी मसाज करने वाली ने मुझसे कहा कि मुझे ज्यादा दूध पीना चाहिए ताकि बच्चा सांवला न हो। ये सब बहुत आराम से कहा गया था, लेकिन ये सब सुनकर मुझे निराशा हुई। क्या मैं अपनी मसाज करने वाली को थप्पड़ मार दूं? ऐसा करना संभव नहीं है।’
मां बनने वाली हैं मसाबा गुप्ता
आपको बता दें मसाबा गुप्ता, विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता की बेटी हैं। उन्होंने अभिनेता सत्यदीप मिश्रा से शादी की है और अप्रैल में अपने पेरेंट्स बनने की घोषणा की। फैशन ब्रांड ‘हाउस ऑफ मसाबा’ और ब्यूटी ब्रांड ‘लवचाइल्ड’ की संस्थापक मसाबा गुप्ता ने नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज ‘मसाबा मसाबा’ और प्राइम वीडियो इंडिया की एंथोलॉजी ‘मॉडर्न लव मुंबई’ में भी अभिनय किया है। इस इंटरव्यू के जरिए मसाबा ने नस्लवाद जैसे कंमेंट्स का सामना करने की बात कही है, साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय भी रखी।
यह भी पढ़ें: Netflix पर इन 5 फिल्मों को देख आ जाएगा चक्कर, थ्रिलर-सस्पेंस का मिलेगा फुल डोज
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
9 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
14 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
15 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
16 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
17 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines