हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Rekha: सालभर भी नहीं चली रेखा की शादी, तीन महीने बाद ही पति से बोर हो गई थीं एक्ट्रेस

विज्ञापन
Rekha

Rekha: रेखा की निजी जिंदगी कॉन्ट्रोवर्शियल रही है। यासिर उस्मान की बुक ‘रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी’ में उनकी जिंदगी के कई पहलुओं पर फोकस करती है। इसमें उनकी शादी का भी किस्सा है।

बुक में बताया गया है कि क्यों रेखा ने हसबैंड मुकेश अग्रवाल से दूरी बनाई, क्यों वे पति से शादी के तीन महीने बाद ही बोर हो गईं थीं, क्यों उनकी शादी सालभर भी नहीं चल पाई और शादी के 7 महीने बाद ही मुकेश ने मौत को गले लगा लिया था।

रेखा के घर पहुंचे मुकेश अग्रवाल

इस किताब के मुताबिक 4 मार्च, 1990 की दोपहर (पहली मुलाकात के ठीक एक महीने बाद) मुकेश अग्रवाल सुरिंदर कौर (रेखा की फ्रेंड) के साथ रेखा के घर पहुंचे और शादी के लिए प्रपोज कर दिया। रेखा मुकेश का एक्साइटमेंट देखकर अवाक थीं। खास बात यह थी कि दोनों की फैमिली मुंबई में नहीं थीं। बावजूद इसके उन्होंने शादी का फैसला कर लिया।

सो चुके थे पुजारी संजय बोडस

शाम को रेखा ने लाल रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी और मुकेश के साथ शादी के लिए मुंबई के मुक्तेश्वर देवालय पहुंचीं। पास में ही एक इस्कॉन मंदिर भी है, लेकिन भीड़ की वजह से वे वहां नहीं जा पाए। रात को जब मुकेश और रेखा मुक्तेश्वर देवालय पहुंचे तब वहां के पुजारी संजय बोडस सो चुके थे।

रात में 10.30 बजे पढ़े गए शादी के मंत्र 

मुकेश ने उन्हें जगाया और कहा कि वे शादी करना चाहते हैं। संजय रेखा को देखकर सकते में थे, क्योंकि वे उन सेलिब्रिटीज में से थीं जो उस मंदिर में दर्शन के लिए अक्सर जाया करती थीं। रात में 10.30 बजे शादी के मंत्र पढ़े गए। उस वक्त मुकेश की उम्र 37 और रेखा की उम्र 35 साल थी।

फिल्मस्टार फ्रेंड्स को खुशखबरी देना चाहती थीं रेखा

शादी के बाद मुकेश ने रेखा को कहा कि उन्हें कुछ फिल्मस्टार फ्रेंड्स के पास जाकर खुशखबरी देनी चाहिए, लेकिन रेखा को आइडिया पसंद नहीं आया। उन्होंने अकबर खान, संजय खान और हेमा मालिनी के घर जाने की इच्छा जाहिर की। फ्रेंड सुरिंदर कौर को लेकर वे हेमा और धर्मेंद्र के घर पहुंच गए।

रेखा ने नहीं दिया कोई जवाब

इस दौरान हेमा ने उन्हें गौर से देखा और कहा- ‘अब यह मत कहना कि तुमने इस आदमी से शादी की है।’ रेखा ने जवाब दिया- ‘बिल्कुल मैंने ऐसा ही किया है।’ बाद में हेमा ने पूछा-‘क्या वह बहुत अमीर है?’ लेकिन रेखा ने इसका कोई जवाब नहीं दिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें