Mardaani 3 Box Office Prediction: रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर मूवी ‘मर्दानी 3’ आज यानी 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. मेकर्स ने जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, तभी से फैंस के बीच इस फिल्म का अलग क्रेज देखने को मिल रहा है. वहीं अब फाइनली फिल्म भी थिएटर्स में एंट्री कर चुकी है. अब सबकी निगाहें फिल्म की कमाई पर हैं. पहले से ही ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है, तो देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या रानी मुखर्जी की फिल्म सनी देओल की फिल्म को पीछे छोड़ पाएगी? वहीं ‘मर्दानी 3’ ने एडवांस बुकिंग में ही मेकर्स को मालामाल कर दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है?
Mardaani 3 एडवांस बुकिंग
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 1.16 करोड़ की कमाई कर ली है. ब्लॉक सीट के साथ ये आंकड़ा 2.33 करोड़ पहुंच गया है. ‘मर्दानी 3’ के 39 हजार से ज्यादा टिकट बुक हो चुके हैं. वहीं फिल्म के 5024 शोज बुक हैं. एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा कमाई महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और वेस्ट बंगाल में हुई हैं. महाराष्ट्र में 52.7 लाख, पंजाब में 9.1 लाख, उत्तर प्रदेश में 11.19 लाख, दिल्ली में 43.94 लाख और वेस्ट बंगाल में 12.04 लाख की कमाई हुई है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar OTT Release: ‘धुरंधर’ ने ओटीटी पर मारी एंट्री, म्यूट डायलॉग और 10 मिनट के कट पर भड़के फैंस
पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है मर्दानी 3?
वहीं फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन भी सामने आ गया है. हिंदुस्तान के अनुसार ट्रेड एनालिस्ट सुमित कदेल की रिपोर्ट के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ पहले दिन 1.75-2.75 करोड़ तक की कमाई कर सकती है. वहीं पहले वीकेंड पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 11-13 करोड़ की कमाई कर सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की टोटल कमाई की बात की जाए तो ‘मर्दानी 3’ 60-70 करोड़ कमा सकती है.
‘बॉर्डर 2’ को दे पाएगी टक्कर?
वहीं ‘बॉर्डर 2’ के सामने ‘मर्दानी 3’ टिक पाना मुश्किल लग रहा है. ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 30 करोड़ की कमाई की थी. वहीं 7 दिनों में ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 224.25 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड फिल्म ने 308.5 करोड़ कमा लिए हैं.
यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection: ‘बॉर्डर 2’ ने 7 दिनों में 300 करोड़ किए पार, 2026 की बनी सबसे बड़ी फिल्म
पहले भी 2 पार्ट्स कर चुके धमाल
अभिराज मीनावाला के डायरेक्शन में बनी ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आ रहा है. बता दें इससे पहले साल 2014 में मर्दानी रिलीज हुई थी, जिसे ऑडियंस का खूब प्यार भी मिला था. वहीं साल 2019 में फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज किया गया और इसको भी फैंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला. वहीं अब तीसरे पार्ट के रिस्पॉन्स पर फैंस की निगाहें बनी हैं. इस फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ-साथ मल्लिका प्रसाद भी लीड रोल में हैं.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
13 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
16 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
17 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines