Bhaiyya Ji Movie Review: (By– Ashwani Kumar) मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की फिल्म भैया जी (Bhaiyya Ji) आज रिलीज हो गई है। ये मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म है और इसलिए ये और भी खास है। इस फिल्म में आपको ढेर सारा स्वैग और मनोज बाजपेयी का एक ऐसा रूप देखने को मिलेगा जो अब तक पर्दे पर नजर नहीं आया है। फिल्म के राइटर और डायरेक्टर ने सोच समझकर फिल्म तैयार की है। इस फिल्म की कहानी बदले की है जो दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई थी। 50 की उम्र में भैया जी शादी करने जा रहे हैं।
फिल्म में मिलेगी हाई वोल्टेज डायलॉगबाजी
उनका पूरा जीवन पिता के खिलाफ लड़कर, मोहल्ले में दबंगई दिखाकर और सौतेली मां से प्यार और सौतेले भाई का ख्याल रखते हुए बिताई है। फिल्म में आपको सौतेले भाईयों के प्यार की मिसाल मिलेगी। जब माफिया का बेटा एक भाई का कत्ल करता है और दूसरा भाई मां को दी कसम तोड़कर बदला लेने के लिए हथियार उठा लेता है। इस कहानी में मां के प्यार के साथ-साथ बिहार के छोटे गांव में मुश्किलों और खुशियों में किस तरह सब लोग एक साथ आते हैं वो भी दिखाई देगा। जो हाई वोल्टेज डायलॉगबाजी, स्लो मोशन वॉक और साउथ स्टाइल एक्शन के साथ फिल्म की कहानी में सीन्स गढ़े गए हैं।
बजट से मात खा गई फिल्म!
फिल्म में लॉजिक कम और एक्शन ज्यादा दिखेगा। कुछ फैंस निराश भी हो सकते हैं क्योंकि मनोज बाजपेयी के फैंस उनसे ऐसी उम्मीद नहीं करते। लेकिन अगर आपको मसाला फिल्म नहीं देखनी और लॉजिक ढूंढ़ना है तो आप कोई और फिल्म देख सकते हैं। एक्शन डायरेक्टर ने मनोज बाजपेयी से एक्शन करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हाईवे, ट्रेन डिपो, खंडहर और हवेली में एक्शन सीन्स शूट किए गए हैं। इससे फिल्म के बजट का अंदाजा हो जाएगा। फिल्म को अगर किसी बड़े स्टूडियो या बड़े फाइनेंसर का सपोर्ट मिलता तो फिल्म और भी निखरकर आती।
यह भी पढ़ें: MC Stan मांग रहे मौत की दुआ, रैपर के साथ ऐसा क्या हुआ? पोस्ट देख घबराए फैंस
कैसी है एक्टिंग?
परफॉरमेंस की बात करें तो मनोज वाजपेयी ने साउथ फॉर्मेट को भी रियलिस्टिक बनाने की कोशिश की है। एक्शन करते हुए भी वो जंच रहे थे और इस उम्र का ये किरदार निभाना काफी रियलिस्टिक लगा। वहीं, उनकी मंगेतर का किरदार निभाने वालीं जोया हुसैन पावरफुल लगीं। सुरेंदर विक्की की स्क्रीन प्रेजेंस पर आपको पसंद आएगी। जतिन भी बिगड़े नवाब अभिमन्यु के किरदार में छा गए। अगर आपको ये फिल्म एन्जॉय करनी है तो आपको दिमाग लगाना छोड़कर एक्शन और डायलॉग के मजे लेने चाहिए।
भैया जी को 3 स्टार।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
6 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
8 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines