हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Manisha Rani का Bigg Boss 17 में शामिल होने की रूमर्स पर आया रिएक्शन, बोलीं- 'अभी हम कंफर्म...'

विज्ञापन
Image Credit : Instagram

Manisha Rani On Bigg Boss 17 Entry: मनीषा रानी का नाम इन दिनों काफी सुनाई पड़ रहा है। बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में एंट्री करने के बाद उनकी लाइफ चमक गई। अब मनीषा का करियर तेजी से रफ्तार पकडता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर तहलका मचाने के बाद अब टीवी पर भी बस मनीषा रानी ही छाई हैं।

दरअसल, बिग बॉस ओटीटी में उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। उनका चुलबुला अंदाज सभी का दिल छू गया। भले ही मनीषा बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने में चूक गईं लेकिन फैंस का प्यार उन्होंने खूब लूटा।

यह भी पढ़ें : Jawan के 5 शब्दों और फिल्म में शाहरुख खान के 5 लुक का क्या है कनेक्शन? बड़ा दिलचस्प है मामला

विज्ञापन

जल्द शुरू होगा बिग बॉस 17

इसी बीच अब मनीषा रानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि वो जल्द ही एक बड़े रियलिटी शो में नजर आ सकती हैं। आपको बता दें, ये शो कोई और नहीं बल्कि सलमान खान का शो बिग बॉस ही है। दरअसल, कहा जा रहा है कि बिग बॉस सीजन 17 के साथ दुबारा टीवी पर वापसी करने वाला है। ऐसे में इस शो में दिखाई दे सकते सभी कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

Image Credit : Instagram

विज्ञापन

मनीषा ने तोडी चुप्पी

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि बिग बॉस सीजन 17 में मनीषा रानी हिस्सा ले सकती हैं। ये खबर सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। लेकिन रूमर्स में कितनी सच्चाई है अब वो खुद मनीषा रानी ने रिवील कर दिया है। बिग बॉस ओटीटी 2 की सेकंड रनरअप रहीं मनीषा ने अब इस शो में अपनी एंट्री की खबरों पर चुप्पी तोडी है।

बिग बॉस 17 में शामिल होने की खबरों पर आया जवाब

हाल ही में ‘पिंकविला’ को बिग बॉस ओटीटी 2 की सबसे चुलबुली कंटेस्टेंट मनीषा रानी ने इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने इस सवाल का भी जवाब दिया कि क्या उन्हें बिग बॉस 17 के लिए एप्रोच किया गया है। क्या आप इस में पार्टिसिपेट करना चाहेंगी। अपने जवाब में मनीषा ने कहा, “अभी इसके बारे में हम कुछ नहीं बोल सकते क्योंकि मेरा मैनेजमेंट टीम देख रहा है कि अभी हो सकता है नहीं भी हो सकता है। लेकिन अगर आयेगा तो उसके बारे में हम सोचेंगे। अभी हम कंफर्म हां या ना नहीं बोल सकते हैं।”

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola