Manish Wadhwa Latest Post: स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ रिलीज हुई है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। फिल्म ने अपनी रिलीज के तीन दिन के अंदर ही भारत में 100 करोड़ के कलेक्शन को पार कर लिया है और फिल्म का कुल कलेक्शन 133 करोड़ रुपये हो गया है।
वहीं, सनी देओल की फिल्म में विलेन का रोल निभाने वाले अभिनेता मनीष वाधवा ने हाल ही में एक पोस्ट साझा किया है। चलिए जान लेते हैं कि आखिर मनीष मे अपने पोस्ट में क्या लिखा है…
यह भी पढ़ें- Sunny Deol ने घर के इस मेंबर को दिया Gadar 2 की सफलता का क्रेडिट, कहा- ‘वो हमारे घर की लक्ष्मी है’
Manish Wadhwa ने पोस्ट कर की तारा सिंह की तारीफ
फिल्म ‘गदर 2’ में विलेन मेजर जनरल हामिद इकबाल का रोल निभाने वाले एक्टर मनीष वाधवा ने फिल्म की सफलता के बाद एक पोस्ट साझा किया है। मनीष ने अपने सोशल मीडिया X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए दो फोटो साझा किए हैं और उन्होंने लिखा है कि ‘तारा सिंह ने गर्दन तो पकड़ी है मगर इस बार प्यार से’
Manish Wadhwa Latest Post
बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं- मनीष वाधवा
इसके आगे उन्होंने लिखा है कि ‘प्यार और कृतज्ञता से भरपूर हूं। मैं उनके साथ स्क्रीन शेयर करके बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। ऐसा सीखने का अनुभव, जो किसी अन्य से बेहतर नहीं मिल सकता है। भविष्य के लिए उत्साहित हूं और दोबारा साथ काम करने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता @iamsunnydeol’
शाहरुख खान की पठान में भी मनीष वाधवा ने निभाया विलेन का रोल
बता दें कि इस साल के शुरुआत में ही शाहरुख खान की पठान भी रिलीज हुई थी। पठान ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है। बताते चलें फिल्म पठान में भी मनीष वाधवा ने पाकिस्तानी आर्मी के अधिकारी जनरल कादिर का रोल प्ले किया था।
कोई भी इंसान उनकी जगह नहीं ले सकता- मनीष
इतना ही नहीं बल्कि एक इंटरव्यू में फिल्म ‘गदर 2’ में अमरीष पूरी को रिप्लेस करने को लेकर उन्होंने कहा कि ‘कोई भी इंसान उनकी जगह नहीं ले सकता, वो जिस मुकाम पर थे आज तक वहां कोई नहीं पहुंच पाया। इसके साथ ही मनीष ने कहा है कि सनी पाजी के विश्वास और दूसरे साथियों की मदद से उन्होंने इस किरदार को निभाया है।’ बताते चलें कि फिल्म गदर में अमरीष पूरी ने विलेन का रोल प्ले किया था।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines