Mandakini comeback after 26 years: राज कपूर की चर्चित फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ की हीरोइन मंदाकिनी की 26 साल बाद मनोरंजन जगत में वापसी हुई है। अभिनेत्री की वापसी एक म्यूजिक वीडियो के जरिये हो रही है, जिसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर किया गया। इस मौके पर मंदाकिनी ने कहा कि वे अपने बेटे राबिल के लिए कैमरे के सामने वापस आई हैं। क्या गजब का संयोग है कि उनके पहले हीरो राजीव कपूर की ‘तुलसीदास जूनियर’ भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, जिसे राजीव कपूर की कमबैक फिल्म माना गया था।
दाऊद पर सवाल न करने का भरोसा
राज कपूर की खोज कही जाने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी की वापसी कई साल बाद हो रही है तो प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया का भारी जमघट लगना लाजिमी था। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ मंदाकिनी के कैसे संबंध रहे हैं, यह बात किसी से छुपी नहीं है। ऐसे में एक सवाल दाऊद के साथ उनके संबंधों को लेकर उछल ही गया। मंदाकिनी सवाल पूछने वाले से तो कुछ नहीं बोलीं, लेकिन कार्यक्रम के आयोजकों पर जरूर भड़क उठीं। इसलिए क्योंकि उनको भरोसा दिया गया था कि कोई भी उनसे दाऊद के बारे में सवाल नहीं पूछेगा।‘
यकीनन, बरसों बीत जाने के बाद भी मंदाकिनी का अतीत उनका पीछा नहीं छोड़ रहा और मंदाकिनी भी इससे इतना तंग आ चुकी हैं कि जैसे ही उनसे दाऊद से जुड़ा सवाल किया गया, वह बरस पड़ीं।
अतीत को कुरेदना ठीक नहीं’
‘राम तेरी गंगा मैली’ के बाद मंदाकिनी रातोंरात स्टार बन गई थीं। हर निर्माता -निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेना चाहता था। उनकी ख़ूबसूरती के चर्चे हर तरफ होने लगे थे। दाऊद इब्राहिम भी उन पर फिदा हो गया। दाऊद इब्राहिम के साथ नाम जुड़ने के कारण मंदाकिनी का करियर ढलान की ओर बढ़ने लगा। दाऊद के साथ मंदाकिनी के अफेयर चर्चे होने लगे थे। लेकिन, मंदाकिनी ने इस रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का रिश्ता बताया था। मंदाकिनी कहती हैं, ‘इस बारे में पहले भी बहुत बात हो चुकी है अब इस बारे में कुछ भी बात नहीं करना चाहती। मुझे बड़ा बुरा लगता है, जब लोग अभी भी मेरे नाम को उस घटना से जोड़ते हैं।’
मंदाकिनी का मेरठ कनेक्शन
मंदाकिनी मेरठ की रहने वाली हैं और जिस वीडियो में वोकाम कर रही हैं, उसका भी खास मेरठ कनेक्शन है। इसके डायरेक्टर साजन अग्रवाल भी मेरठ के रहने वाले हैं। म्यूजिक वीडियो ‘मां ओ मां’ की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। इस म्यूजिक वीडियो के बाद साजन अग्रवाल एक शॉर्ट फिल्म ‘घरौंदा ‘ बनाने वाले हैं जिसमें मंदाकिनी और जाकिर हुसैन नजर आएंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=3MvccxErvHU
यास्मीन जोसफ से मंदाकिनी कैसे बनीं
जाकिर हुसैन भी मेरठ के ही रहने वाले हैं। बहुत काम लोग जानते हैं कि फोटोग्राफर सिंघल का मंदाकिनी को ब्रेक दिलाने में अहम भूमिका रही है। सवाल यह है कि एक छोटे से शहर से मंदाकिनी का नाम आखिर राज कपूर तक पहुंचा कैसे? पुराने जानकार लोग बताते हैं कि राज कपूर जिन दिनों अपनी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के लिए हीरोइन तलाश रहे थे, तो उन दिनों फोटोग्राफर जेपी सिंघल का हिंदी सिनेमा में बहुत नाम हुआ करता था। निर्माता-निर्देशक भी नए चेहरों के लिए इन फोटोग्राफर्स से चर्चा किए करते थे। सिंघल ने पहली बार यास्मीन जोसफ की फोटो राज कपूर को दिखाई थी। उसके बाद राज कपूर ने उन्हें अपनी छत्र छाया में ले लिया। यास्मीन जोसफ ही फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में मंदाकिनी बनकर लॉन्च हुईं।
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
29 mins ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
18 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
22 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
23 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines