फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे हैं जिन्होंने सुपरहिट डेब्यू से अपने करियर की शुरुआत की. डेब्यू के बाद ये सितारे फिल्म इंडस्ट्री से कहीं गायब हो गए. वहीं इनमें से कुछ आज भी बॉलीवुड में छाए हुए हैं. आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म में ‘चुड़ैल’ बनकर सबको खूब डराया था. ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद इस हसीना ने बॉलीवुड से दूरी बना ली. अपनी बेहतरीन एक्टिंग और लुक्स से रातोंरात लोगों को दीवाना बनाने वालीं ये हसीना कोई और नहीं बल्कि मालिनी शर्मा हैं. चलिए मालिनी के बारे में डिटेल में जानते हैं.
करियर की शुरुआत
मालिनी शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने कईं एल्बम सॉन्ग्स से ऑडियंस को दीवाना बना दिया. ‘सावन में लग गई आग’, ‘क्या सूरत है’, ‘रांझर’ और ‘कितनी अकेली’ जैसे वीडियो सॉन्ग्स से मालिनी ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी. इन गानों से ऑडियंस का दिल जीतने वालीं मालिनी ने इसके बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. एक्ट्रेस ने साल 2002 में आई ‘राज’ फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की.
यह भी पढ़ें: अनुपम खेर को बेटे ने मारा उल्टे हाथ का थप्पड़! सिकंदर की हरकत देख एक्टर बोले- नाक तोड़ दूंगा…
एक फिल्म से बनीं स्टार
मालिनी की डेब्यू फिल्म ‘राज’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म में मालिनी ने ‘चुड़ैल मालिनी’ का किरदार निभाया था. उनके इस किरदार ने ऑडियंस को खूब डराया भी था, जिसके बाद पहली ही फिल्म ने मालिनी ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी. इस फिल्म में मालिनी के साथ-साथ बिपाशा बसु और डिनो मोरिया भी लीड रोल में थे. मालिनी इस फिल्म के बाद इंडस्ट्री से गायब सी हो गईं और बॉलीवुड में उन्होंने कोई भी फिल्म नहीं की.
यह भी पढ़ें: ‘मैं 500 करोड़ का केस करूंगी…’, सूर्यकुमार यादव और खुशी मुखर्जी का विवाद फिर गरमाया, एक्ट्रेस ने दिया बड़ा बयान
फिल्म से लिया ब्रेक
वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘राज’ मूवी के बाद मालिनी को महेश भट्ट की ‘गुनाह’ फिल्म ऑफर हुई. इस फिल्म में मालिनी के साथ डीनो मोरिया भी लीड रोल में थे, लेकिन कुछ टाइम शूट करने के बाद मालिनी ने इस फिल्म को छोड़ दिया. इसके बाद मालिनी की जगह इस फिल्म में बिपाशा बसु की एंट्री हो गई. इस फिल्म को छोड़ने के बाद मालिनी इंडस्ट्री से भी अचानक गायब हो गईं और अब वो अपनी पर्सनल लाइफ जी रही हैं.
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
52 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
2 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
7 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines