मलाइका अरोड़ा अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं। कुछ दिनों पहले रूमर्स उड़ी थीं कि मलाइका अरोड़ा राहुल विजय नाम के शख्स को डेट कर रही हैं। हालांकि, अब मलाइका ने खुद ही राहुल से साथ फोटो शेयर कर दी है। साथ ही एक प्यारा-सा कैप्शन भी लिखा है। इसी के साथ अब मलाइका का ये पोस्ट चर्चा में आ गया है। साथ ही बातें हो रही हैं कि आखिर कौन हैं राहुल विजय? आइए जानते हैं इनके बारे में…
मलाइका ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि मलाइका ने राहुल के साथ कई फोटोज शेयर की हैं। साथ ही राहुल को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है कि हैप्पी बर्थडे माई नंबर वन… messolllaaaa… लव यू टू मच @rahulvijay1988 और इसके साथ रेड हर्ट इमोजी।
Malaika Arora
कौन हैं राहुल विजय?
इसके अलावा अगर राहुल विजय की बात करें तो वो एक पॉपलुर फैशन स्टाइलिस्ट हैं। इसके अलावा राहुल क्रिएटिव सलाहकार भी हैं। साल 2011 में राहुल ने बतौर इंर्टन अपना करियर शुरू किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी शुरुआत हार्पर बाजार से की थी। बता दें कि इसके पहले भी कई बार राहुल और मलाइका साथ में नजर आ चुके हैं।
दिसंबर में भी वायरल हुई थी फोटो
गौरतलब है कि बीते साल दिसंबर महीने में मुंबई में हुए एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में राहुल और मलाइका को देखा गया था। इस दौरान एक्ट्रेस का ग्लैमर अलग ही लाइमलाइट चुरा रहा था। इसी कॉन्सर्ट से एक्ट्रेस की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी, जिसमें वो राहुल विजय के साथ नजर आई थी। जैसे ही ये फोटो चर्चा में आई, तो दोनों के डेटिंद रूमर्स उड़ने लगे थे। हालांकि, ऐसा कुछ भी नहीं है और ये महज अफवाहें हैं।
यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai का नया फोटो पोस्ट आया, तमाम तलाक रुमर्स को झुठलाया
संबंधित खबरें
'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
52 mins ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
2 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
3 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
4 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
5 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
5 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
6 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
6 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines