फैशन और ग्लैमर की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वालीं बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लैक्मे फैशन वीक में डिजाइनर नम्रता जोशीपुरा के कलेक्शन के लिए शोस्टॉपर बनीं मलाइका ने काले चमकदार आउटफिट में जबरदस्त रैंप वॉक किया। उनके स्टाइल, कॉन्फिडेंस और फिटनेस ने सभी का ध्यान खींचा, लेकिन सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने उन्हें निशाने पर लेने में देर नहीं लगाई।
रैंप पर मलाइका ने लगाई फायर
मलाइका अरोड़ा ने इस खास मौके पर ब्लैक बॉडीसूट पहना था, जिसे उन्होंने मैचिंग जैकेट के साथ स्टाइल किया। उनके प्लंजिंग नेकलाइन वाले इस ड्रेस ने उनके लुक को और भी आकर्षक बना दिया। 51 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस और आत्मविश्वास लोगों को हैरान कर रहा था।
उनकी ये रैंप वॉक जहां कई लोगों को पसंद आई, वहीं कुछ लोगों को उनकी उम्र और लुक्स पर टिप्पणी करने का मौका मिल गया। किसी ने उन्हें ‘आंटी’ कहकर ट्रोल किया, तो किसी ने उनकी वॉक को भद्दा बता दिया।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
मलाइका अरोड़ा के रैंप वॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। जहां एक ओर फैंस उनकी तारीफ कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर ट्रोलर्स उन्हें आड़े हाथों लेने लगे। कई लोगों ने उनकी वॉक की तुलना कुछ दूसरी अभिनेत्रियों से करते हुए उनकी आलोचना की।
एक यूजर ने लिखा, ‘ये वॉक तो बेहद अजीब लग रही है, कंगना रनौत की तरह ग्रेस नहीं है।’ कुछ महिलाओं ने भी मलाइका की उम्र और लुक्स को लेकर भद्दे कमेंट किए। हालांकि, उनके सपोर्ट में भी कई लोग आए, जिन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।
मलाइका ने दिया करारा जवाब
ट्रोलिंग को लेकर मलाइका अरोड़ा पहले भी कई बार बेबाकी से अपनी राय रख चुकी हैं। हाल ही में टाइम्स नाव को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने सोशल मीडिया ट्रोलिंग को पूरी तरह नजरअंदाज करने की बात कही।
उन्होंने कहा, ‘आप खुद को दुनिया के सामने रखते हैं, तो आलोचनाओं का सामना करना ही पड़ेगा। लेकिन इसका मेरी जिंदगी पर कोई असर नहीं पड़ता। इसका मेरे लिए कोई मूल्य नहीं है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं एक पब्लिक फिगर हूं, तो लोगों को मेरी लाइफ की कुछ बातें पता चलेंगी ही। लेकिन मैं खुद तय करूंगी कि क्या शेयर करना है और क्या नहीं। लोगों को जो कहना है, वो कहें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।’
करियर में भी चर्चा में मलाइका
मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अरबाज खान से तलाक के बाद उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, हाल ही में दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं।
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो मलाइका इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘हिप हॉप सीजन 2’ को जज करती नजर आएंगी। उनके साथ इस शो में मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भी होंगे।
यह भी पढ़ें: Sikandar First Review: भाईजान की ‘सिकंदर’ पर आया पहला रिएक्शन, सोशल मीडिया पर ‘पैसा वसूल’ घोषित
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
2 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
5 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
6 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
7 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
7 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
8 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
9 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
9 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines