Hardik Pandya, Mahika Sharma: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ ही जाते हैं. बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि हार्दिक और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने सगाई कर ली है. सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच ये चर्चा खूब तूल पकड़े हुए है. इस बीच अब खुद माहिका ने इन रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस पर क्या कहा?
माहिका ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, माहिका शर्मा ने अपने शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में माहिका ने लिखा है कि मैं इंटरनेट पर देख रही हैं कि मेरी सगाई की चर्चा हो रही है, लेकिन मैं हर दिन बस अच्छी ज्वैलरी पहनती हूं. इस पोस्ट के अलावा माहिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और भी पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि क्या मैं प्रेग्नेंसी की अफवाहों से लड़ने के लिए इसमें आऊंगी?
लोगों ने लगाए कयास
गौरतलब है कि बीते कई दिन से सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि माहिका शर्मा और हार्दिक पांड्या ने सगाई कर ली है. दरअसल, कई दिन पहले माहिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की थी. ये किसी पूजा की फोटोज थी, जिसमें हार्दिक पांड्या भी नजर आ रहे थे. इन फोटोज में माहिका के हाथ में एक रिंग नजर आई, जिसके बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि इस रूमर्ड कपल ने सगाई कर ली है.
माहिका और हार्दिक ने शेयर की कोजी फोटोज
इतना ही नहीं इसके पहले माहिका और हार्दिक ने कोजी फोटोज शेयर की थी. इन फोटोज के सामने आने के बाद फैंस को लगा कि शायद दोनों रिलेशनशिप में हैं. हालांकि, दोनों में से कभी किसी ने ऑफिशियली कुछ भी नहीं कहा, जबकि दोनों बार-बार एक-दूसरे के संग रिलेशन में होने का हिंट दे रहे हैं.
नताशा और हार्दिक हो चुके हैं अलग
गौरतलब है कि जबसे हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक अलग हुए हैं, तबसे ही हार्दिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. माहिका से पहले जैस्मीन वालिया के साथ क्रिकेटर का नाम जुड़ चुका है.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: इस हफ्ते के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स कौन? जिनकी सोशल मीडिया पर हो रही खूब चर्चा
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
3 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
6 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
7 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
9 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
11 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
11 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
23 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines