Mahie Gill Secretly Married: बी-टाउन से अक्सर कुछ ना कुछ चौंकाने वाली खबर आ ही जाती है। अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस माही गिल ने गुप-चुप शादी कर ली है। माही ने अपनी मैरिटल स्टेट्स को सीक्रेट रखा है।
वहीं एक रिपोर्ट में माही ने खुलासा करते हुए बताया है कि वे शादी-शुदा हैं। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, माही गिल ने एक्टर और एंटरप्रेन्योर रवि केसर (Ravi Kesar) संग शादी की है।
‘मैंने उनसे शादी की है’- माही गिल
एक रिपोर्ट के मुताबिक माही गिल और रवि केसर पिछले एक दशक से ज्यादा समय से साथ हैं। वहीं, साल 2019 में डिजिटल सीरीज ‘फिक्सर’ में दोनों ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया था।
इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस बहुत टाइम पहले गोवा में शिफ्ट हो गई थीं, जहां वह अपने पति और 6 साल की बेटी वेरोनिका के साथ रहती हैं। कपल ने कब शादी की इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं हैं, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक माही ने खुद बताया है कि ‘मैंने उनसे शादी की है।’
पर्सनल वजह हैं कि मैंने सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं किया- माही
बता दें कि एक्ट्रेस माही गिल अपनी निजी लाइफ को बहुत प्राइवेट रखती है। वहीं, साल 2019 में एक्ट्रेस ने बताया था कि उनकी ढाई साल की बेटी है, जिसे सुनकर हर कोई चौंक गया था।
वहीं, इस दौरान एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि- “पर्सनल वजह हैं कि मैंने सोशल मीडिया पर वेरोनिका की तस्वीर पोस्ट नहीं की और मैं एक बहुत ही निजी और शर्मीली इंसान हूं और मेरी लाइफ में ऐसी बहुत सी चीजें हुई हैं जो कभी भी पब्लिकली नहीं हुई हैं।”
बिना शादी के भी परिवार और बच्चे हो सकते हैं- माही
वहीं, माही गिल से जब शादी के लेकर सवाल किया गया, तो एक्ट्रेस ने कहा था कि- “मुझे शादी करने की जरूरत क्यों है? मैं इस तरह (अविवाहित) खुश हूं और मुझे लगता है कि कोई भी खुशी से अनमैरिड रह सकता है, बिना शादी के भी परिवार और बच्चे हो सकते हैं, मुझे नहीं लगता कि हमें बच्चों और परिवार के लिए शादी की जरूरत है, शादी एक खूबसूरत चीज है लेकिन इसके लिए जाना है या नहीं, यह एक पर्सनल च्वाइस है।
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
41 mins agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
2 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
4 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
5 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
13 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
16 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
17 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
18 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines