Mahhi Vij Viral Video: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के सितारे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। सेलेब्स इंटरनेट पर कुछ न कुछ ऐसा शेयर कर देते हैं, जिससे वे सुर्खियों में भी आ जाते हैं। इस वक्त इंटरनेट पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जो किसी को भी इमोशनल कर सकता है। वायरल हो रहा वीडियो टीवी एक्ट्रेस माही विज का है। आइए जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है?
माही ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, बीते दिन माही विज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए माही ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा। माही द्वारा शेयर वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने बीमार पिता की देखभाल कर रही हैं। उनके पिता बैठे हुए नजर आ रहे हैं और एक्ट्रेस उन्हें नहलाते हुए दिख रही हैं, लेकिन इस दौरान माही बेहद मायूस भी नजर आईं।
पापा के लिए बेहद खास कैप्शन
वीडियो को शेयर करते हुए माही ने कैप्शन में लिखा कि मेरी लाइफ के यह 10 दिन बेहद मुश्किल थे। मेरे पापा, जिन्होंने हमेशा मेरा हर काम किया, ताकि मैं कम्फर्टेबल महसूस कर सकूं। आज मेरे पापा को मेरी सबसे ज्यादा जरूरत है और मैं उन्हें पहले की तरह ही देखना चाहती हूं। एक्ट्रेस का पूरा कैप्शन पढ़ने के लिए आप उनकी पोस्ट देख सकते हैं…
यूजर्स ने पोस्ट देखकर दी दुआएं
गौरतलब है कि माही विज के पिता इन दिनों बेड रेस्ट पर हैं। उनके इस मुश्किल वक्त में माही उनकी पूरी देखभाल कर रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का पोस्ट देखने के बाद यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ढेर सारा प्यार और दुआएं। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप दुनिया की बेस्ट बेटी हैं, भगवान करे, आपके पापा जल्दी ठीक हो जाएं। तीसरे यूजर ने लिखा कि आपके पापा जल्दी ठीक हो जाएं, बस यही दुआ है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप बेहद नेक काम कर रही हैं। इस तरह यूजर्स माही की तारीफ करते हुए उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।
कमाल की अदाकारा हैं माही विज
माही विज ने बालिका वधू, लागी तुझसे लगन, शुभ कदम, ससुराल सिमर का और बैरी पिया जैसे टीवी शोज में काम किया है। दर्शकों को उनका काम बेहद पसंद आता है और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।
यह भी पढ़ें- Dhruvi Patel कौन? जिसके सिर सजा Miss India Worldwide 2024 का ताज
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines