हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Alia Bhatt नहीं तो कौन? क‍िस शख्‍स की वजह से Mahesh Bhatt ने 35 साल से नहीं छुई शराब?

Mahesh Bhatt: मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट पहले खूब शराब पीते थे, लेकिन अब उन्होंने शराब पीना बंद कर दिया है और इसके पीछे एक खास वजह है। अगर आप भी इसके बारे में नहीं जानते हैं, तो आइए आपको बताते हैं…

विज्ञापन
Mahesh Bhatt

Mahesh Bhatt: हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट को कौन नहीं जानता। अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाले महेश ने अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से शेयर करते रहते हैं। जी हां, फिल्ममेकर ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ते हैं, जब वो कुछ खास ना बताएं। एक ऐसा ही पुराना वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। हालांकि इस वीडियो में महेश ने बेहद हैरान करने वाला किस्सा शेयर किया है। अगर आप भी इस दिलचस्प किस्से के बारे में जानना चाहते हैं, तो देर किस बात की है। आइए आपको बताते हैं…

सोशल मीडिया पर सामने आया पुराना वीडियो

दरअसल, अक्सर सेलेब्स The Anupam Kher Show में खुद से जुड़ी कई बातें शेयर करते हैं। महेश ने भी अनुपम खेर के इस शो में एक्टर के सामने शराब से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। सामने आए वीडियो में जब अनुपम खेर, महेश भट्ट से कहते हैं कौन-सा ऐसा पल या क्षण था जब आपने पीना बंद किया था। अनुपम के इस सवाल पर महेश जवाब देते हैं कि वो एक क्षण ऐसा था जब मेरी बेटी शाहीन पैदा हुई थी।

बेटी के रिजेक्शन से परेशान हुए महेश

महेश ने आगे कहा कि शाहीन के जन्म के दो दिन रोज तक मैं शराब पीता रहा और फिर जब बच्ची घर पर आई, तब मैंने उसे अपनी गोद में लिया। महेश ने आगे कहा कि जब मैंने उसे अपने हाथों में लिया, तो मुझे एहसास हुआ कि जैसे उसने मुझसे अपना चेहरा अलग कर लिया और मुंह मोड़ लिया। उस वक्त मुझे एक गहरे रिजेक्शन का एहसास हुआ और फिर मैंने कहा कि अब कुछ भी हो मैं शराब नहीं पीऊंगा। जी हां, 35 साल पहले महेश भट्ट ने शराब छोड़ दी थी और उसके बाद उन्होंने एक बूंद भी शराब को हाथ नहीं लगाया। हालांकि अब वो शराब पीते हैं या नहीं ये तो खुद महेश ही जानते हैं।

विज्ञापन

हिंदी सिनेमा का बड़ा नाम हैं महेश भट्ट

महेश भट्ट की बात करें तो वो उन्होंने बेहद छोटी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। जब महेश महज 20 साल के थे, तब उन्होंने विज्ञापनों के लिए लिखना शुरू कर दिया था। आज वो एक कमाल के फिल्ममेकर हैं, जिसकी फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। बता दें कि महेश ने महज 26 साल की उम्र में ही अपनी पहली फिल्म का निर्देशन किया। वहीं, फिल्म ‘कब्जा’ से उन्होंने बतौर निर्माता अपने करियर की शुरुआत की थी।

यह भी पढ़ें- Malaika Arora से ब्रेकअप की खबरों के बाद Arjun Kapoor की बिगड़ी तबीयत! ड्रिप लगी फोटो की शेयर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola