SS Rajamouli New Film Announcement: बाहुबली और आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने के बाद अब एस एस राजामौली एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं। दरअसल यह फिल्म सिनेमा और बायोपिक के फादर की बायोपिक है। हालांकि हिंदी सिनेमा के दौर में बहुत सी बायोपिक फिल्में बनी हैं, लेकिन बायोपिक के फादर पर अब तक कोई फिल्म नहीं बनी है। इस फिल्म का नाम मेड इन इंडिया है और इसके डायरेक्टर नितिन कक्कड़ हैं, वहीं राजामौली इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। राजामौली ने खुद इस फिल्म की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें: Farida Jalal: फरीदा जलाल ने खोले अमिताभ-जया के अफेयर्स के सीक्रेट, कहा- आधी रात में ताज होटल…
जारी किया मेड इन इंडिया का मोशन पोस्टर
बता दें कि राजामौली पहली बार ऐसी फिल्म पर काम कर रहे हैं, जो कि भारतीय सिनेमा की कहानी बयां करती है। बता दें कि यह एक बायोपिक है। एसएस राजामौली ने 19 सितंबर को ‘मेड इन इंडिया’ का एक वीडियो अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में बताया कि जब पहली बार उन्होंने फिल्म की कहानी सुनी था, तो इससे भावनात्मक रूप से जुड़ गए थे।
कठिन है बायोपिक बनाना
राजामौली ने आगे लिखा, ‘बायोपिक बनाना अपने आप में काफी कठिन काम है, लेकिन भारतीय सिनेमा के पिता के बारे में बात करना और भी ज्यादा चुनौतीपूर्णं है और मेरी टीम इसके लिए अपनी कमर कस चुकी है। बेहद गर्व के साथ मेड इन इंडिया पेश कर रहा हूं।’ हालांकि जैसे ही उन्होंने इसकी घोषणा की लोगों ने फिल्म का टाइटल बदलने की सलाह दे डाली।
टाइटल बदलने की डिमांड
सोशल मीडिया पर एक शख्स ने लिखा, मेड इन भारत कर लो, बाद में लाइन में लगकर बदलवाना पड़ेगा सर। वहीं दूसरे शख्स ने भी लिखा, मेड इन भारत। इनके अलावा भी कई लोगों ने फिल्म का नाम मेड इन भारत करने की सलाह दी है। वहीं कई लोगों ने इस फिल्म को लेकर राजामौली को शुभकामनाएं भी दी हैं।
संबंधित खबरें
CJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
3 mins ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
2 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
3 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
8 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
9 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
10 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
12 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
12 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines