Madan Bob Death: तमिल इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। फेमस एक्टर और कॉमेडियन मदन बॉब का कैंसर से निधन हो गया है। एक्टर ने 71 की उम्र में चेन्नई में अंतिम सांस ली है। इस खबर से उनके फैंस का भी दिल टूट गया है। वहीं इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है। एक्टर अपनी परफेक्ट कॉमिक टाइम के लिए मशहूर थे। साथ ही उन्होंने तमिल सिनेमा को कई यादगार फिल्में भी दी है। इंडस्ट्री में उनके सुनहरे योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: मशहूर साउथ एक्टर का निधन, फिल्म डायरेक्टर ने पोस्ट शेयर कर किया कंफर्म
लंबे समय से थे बीमार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर पिछले कुछ सालों से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका लंबे समय से इस बीमारी का इलाज भी चल रहा था। इंडस्ट्री में 600 से ज्यादा फिल्में देने वाले मदन ने स्क्रीन पर लोगों को खूब हंसाया है। भले ही वो अब हमारे बीच ना हों लेकिन उनकी यादें हमेशा उनके फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी।
प्रभु देवा ने दी श्रद्धांजलि
प्रभु देवा ने अपने सोशल मीडिया पर एक्टर की फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हमने साथ में स्क्रीन शेयर की थी। उनकी मौजूदगी हमेशा सेट पर खुशी लाती थी। अपने हंसमुख नेचर से उन्होंने उन्होंने अपने आस-पास के लोगों को हमेशा खुश महसूस कराया। उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना। उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।’
कौन थे मदन बॉब?
मदन बॉब को कृष्णमूर्ति के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने टीवी की दुनिया से लेकर तमिल फिल्मों तक अपना नाम कमाया है। उन्होंने टीवी के कॉमेडी शो ‘अस्थापोवाधु यारु’ को जज भी किया था। जिससे वो काफी फेमस भी हुए थे। इसके साथ ही वो ‘पूवे उनक्कागा’, ‘थेवर मगन’ और ‘वनामे एलाई’ जैसी फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं। अपनी मूवीज से वो रजनीकांत और कमल हासन की तरह ही घर-घर में मशहूर हो गए थे। तमिल के साथ ही एक्टर मलयालम मूवीज भी कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: कैंसर से मौत की दहलीज पर थे Netflix एक्टर! बोले- बस 6 महीने जिंदगी और…
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
5 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
7 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
9 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines