Jaani Real Name: मशहूर सॉन्गराइटर ‘जानी’ हमेशा ही अपने गानों से फैंस का दिल जीत लेते हैं। लोगों को उनके गाने बेहद पसंद आते हैं। हालांकि, जानी एक ऐसा नाम हैं, जो पॉपुलर तो बहुत है, लेकिन दुनिया के सामने वो उतना ही हैं, जितना वो खुद दिखाते हैं। ‘जानी’ के असली नाम से लेकर कैसे वो ‘जानी’ बनें। आइए जानते हैं उनके बारे में सबकुछ…
सॉन्गराइटर ‘जानी’
दरअसल, हाल ही में पॉलुपर सॉन्गराइटर ‘जानी’, शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में नजर आए। इस दौरान उन्होंने कई चीजों पर बात की। साथ ही बताया कि कैसे वो जानी बनें और उनका असली नाम क्या है। इस दौरान बात करते हुए ‘जानी’ ने कहा कि मैं भटिंडा के बहुत छोटे-से गांव से आता हूं। उन्होंने कहा कि मैं जहां से आता हूं वहां बहुत कम ही म्यूजिकल माहौल था।
मुझे गाने का बहुत शौक था- जानी
उन्होंने कहा कि मुझे गाने सुनने का बहुत शौक था और लोगों से ज्यादा शोक था। कोई गाना आता था मैं बहुत एक्साइटेड होता था और उसके बारे में मुझे सब पता होता था। घरवालों ने हमेशा सपोर्ट किया और जब मैं चंड़ीगढ़ आया तो मेरी लाइफ थोड़ी बदली और मुझे आज तक दिक्कत होती है ये समझने में कि मैंने लिखना कैसे शुरू किया।
किराने की छोटी-सी दुकान
जानी ने कहा कि हमारी किराने की दुकान हुआ करती थी और जब मैं 9वीं या 10वीं में था, तो मैं बैठा हूं वहां पर। मैं बहुत छोटी-सी फैमिली से आता हूं। उन्होंने कहा कि ऊपरवाले के बिना आप कुछ नहीं कर सकते। मुझे म्यूजिक का शोक था और इसलिए मैं यहां तक आया। जानी ने आगे कहा कि तबके दिनों में मेरी एक गर्लफ्रेंड हुआ करती थी और मैं उसको गाने भेजा करता था कि यार देख ये गाना आया है।
कैसे शुरू हुई जर्नी?
इसके बाद उन्होंने कहा कि तब उसने मुझे कि ये सब तो मैंने सुना है, कुछ ऐसा भेज जो मैंने ना सुना हो। फिर उस दिन पता नहीं मुझे क्या हुआ और मैं रात में उठा, उस वक्त मैं हॉस्टल में था और मैंने कुछ लिखा। आज के मुकाबले तो बहुत बुरा लिखा था, लेकिन तब तक ये सारी चीजें इम्प्रेस करने के लिए थी लोगों को, लेकिन वहां ये मुझे लगता है कि ये जर्नी शुरू हुई।
क्या है जानी का असली नाम?
इसके आगे अगर जानी के असली नाम की बात करें तो उन्होंने इसी दौरान उनका असली नाम भी दुनिया के सामने आता है और जानी कहते हैं कि थैंक यू आपने पहली बार दुनिया के सामने मेरा असली नाम बता दिया है और ये मैंने कभी किसी को नहीं बताया। जानी का असली नाम राजीव अरोड़ा है, जो शायद ही कोई जानता था।
यह भी पढ़ें- Karan Veer की मां का क्या मैसेज लेकर आया Sandy? क्या अब फ्रंटफुट पर आएगा गेम?
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
9 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
12 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
13 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
15 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
16 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
17 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines