हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पहले शादी के लिए सजी दुल्हन फिर अपहरण और फिर मौत, खौफ का ऐसा मंजर बन गई 'जानी दुश्मन'

विज्ञापन
Low Budget Hit Film jaani dushman

Low Budget Hit Film: कुछ फिल्में ऐसी होती है जिसे दर्शक कभी नहीं भूल पाते हैं। इस तरह की फिल्मों को देखने के लिए लोगों की लंबी लाइनें भी लगती है और ऐसी फिल्मों की कहानी लोग कभी नहीं भूल पाते है।

सिनेमाजगत में ऐसी कई फिल्में है, जिन्हें लोगों ने आज तक याद रखा है। इन्हीं में से एक है 44 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘जानी दुश्मन’, जिसे आज भी लोग नहीं भूल पाए है। इस फिल्म में एक-दो नहीं बल्कि पांच सुपरस्टार थे और फिल्म की कहानी भी बेहद शानदार थी।

यह भी पढ़ें- ‘सिर दीवार पर मारा, चेहरे पर अनगिनत वार…’, छेड़छाड़ का विरोध करने पर कास्टिंग डायरेक्टर की करतूत

विज्ञापन

एक्शन, रोमांस और खौफ का मंजर  

फिल्म ‘जानी दुश्मन’ में एक ऐसे अनजान शख्स के खौफ को दिखाया गया, जो शादी के लिए लाल जोड़े में सजी दुल्हन का अपहरण कर उन्हें मार देता था। इस हॉरर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया और फिल्म को देखने के लिए लोगों की लंबी लाइनें भी लगी।

 

70 के दशक में आई इस फिल्म में एक्शन, रोमांस के साथ-साथ खौफ का ऐसा मंजर दिखाया गया, जिसे लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार कोहली (Rajkumar Kohli) ने किया था।

विज्ञापन

फिल्म में एक-दो नहीं बल्कि कई सुपरस्टार

फिल्म ‘जानी दुश्मन’ में सुनील दत्त, संजीव कुमार, जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा और विनोद मेहरा जैसे पांच सुपरस्टार थे। साथ ही फिल्म में रीना रॉय, रेखा, नीतू सिंह और बिंदिया गोस्वामी ने अपना जलवा दिखाया था।

फिल्म की कहानी

वहीं, अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी एक राक्षस के इर्द-गिर्द घूमती है जो लाल दुल्हन की पोशाक में सजी महिलाओं का अपहरण करता है और उन्हें मार देता है। वो ऐसा क्यों करता है और किस तरह से करता है इन सबको फिल्म में बेहद शानदार तरीके से दिखाया गया है।

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने मचाया था धमाल

इतना ही नहीं बल्कि फिल्म का गाना ‘चलो रे डोली उठाओ कहार…’ एक हिट सॉन्ग है। इस फिल्म की कहानी आज भी लोगों के जहन में है। इसके साथ ही अगर फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ का कलेक्शन किया था और फिल्म का बजट करीबन 1.3 करोड़ था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola