Paris Hilton, Los Angeles Wildfire: इन दिनों अमेरिका के हालात कुछ ठीक नहीं हैं। लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आग के कारण पूरा देश परेशान है। इस भीषण आग में कई हॉलीवुड सितारों के बंगले भी जलकर राख हो गए हैं। साथ ही स्टार्स अपना ही घर छोड़ने पर मजबूर भी हैं। मशहूर अमेरिकी सोशलाइट, सिंगर और एक्ट्रेस पेरिस हिल्टन भी इस आग में अपना घर खो चुकी हैं। पेरिस हिल्टन का 72 करोड़ रुपये का घर मिट्टी में मिल चुका है और इसका वीडियो भी अब पेरिस ने खुद शेयर किया है।
पेरिस हिल्टन ने शेयर किया वीडियो
पेरिस हिल्टन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने जले हुए घर की हालत दिखाई है। पेरिस ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि पेरिस के घर की एक भी दीवार नहीं बची है और सब कुछ आग में जलकर खाक हो गया है। वीडियो को शेयर करते हुए पेरिस ने एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है।
मेरा दिल लाखों टुकड़ों में बिखर गया- पेरिस
पेरिस ने लिखा कि मैं उस जगह पर खड़ी हुई हैं, जहां कभी मेरा घर हुआ करता था। इस दिल टूटने वाली घटना को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। जब मैंने पहली बार इस खबर के बारे में सुना था, तो मैं सदमे में थी। हालांकि, अब जब मैं यहां खड़ी हूं, तो मेरा दिल लाखों टुकड़ों में बिखर गया है। पेरिस ने कहा कि ये सिर्फ मेरा घर नहीं था बल्कि यहां हमने सपने देखे थे, हम हंसते थे और हमारे परिवार की खूबसूरत यादें थी।
पेरिस ने दिया फैमिली अपडेट
इसके आगे पेरिस ने लिखा कि ये सिर्फ मेरी कहानी नहीं है बल्कि बहुत से लोगों ने अपना सब कुछ खो दिया है। यह सिर्फ दीवारें और छतें नहीं हैं- यह वे यादें हैं जिन्होंने उन घरों को घर बनाया था। पेरिस ने बताया कि मेरा परिवार ठीक है और मेरे पास जो भी है उसके लिए मैं थैंकफुल हूं। साथ ही पेरिस ने उन लोगों को भी धन्यवाद दिया, जो जिस आग में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद कर रहे हैं।
हॉलीवुड सेलेब्स के जले घर
गौरतलब है कि लॉस एंजिल्स के पैसिफिक पैलिसेड्स में भयानक आग लगी है। इस आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका। आग की वजह से कई हॉलीवुड सेलेब्स को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। इस वक्त कैलिफोर्निया में तेज हवाएं चल रही हैं और ऐसे में इस आग ने और भी भयानक रूप ले लिया है। हालांकि, रेस्क्यू किया जा रहा है लेकिन अभी भी आग अपने भयानक रूप में है।
यह भी पढ़ें- Rajat Dalal के फैंस के लिए गुड न्यूज, फिनाले से पहले नहीं होंगे बेघर
संबंधित खबरें
35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
44 mins agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
2 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
6 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
7 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines