Los Angeles Wildfire: अमेरिका का कैलिफोर्निया इस वक्त आग की तपिश में जल रहा है। चारों और आग का ऐसा ज्वालामुखी धधक रहा है, जिसमें ना सिर्फ जंगल बल्कि लॉस एंजिल्स जैसा शहर तबाह हो गया है। कुदरत के इस कहर के आगे इंसान बेबस हो गया है और लगातार आग बढ़ती जा रही है। इस आग ने सब कुछ अपने आगोश में ले लिया है और अब इसका सीधा असर ‘हॉलीवुड’ सिनेमा पर भी दिखाई दे रहा है।
आग से धधक रहा लॉस एंजिल्स
कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग से हॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों के बंगले तबाह हो गए हैं। अब इस आग का सीधा असर ऑस्कर 2025 पर भी देखा जा रहा है। दरअसल, खबर है कि 97वें अकादमी पुरस्कार के लिए नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट को एक हफ्ते के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। बीते दिन यानी मंडे तो एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने बताया कि अब 97वें अकादमी पुरस्कार के लिए नॉमिनेशन का ऐलान 23 जनवरी को होगा।
97वें अकादमी पुरस्कार के लिए नॉमिनेशन टला
इस बारे में जानकारी देते हुए अकादमी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बिल क्रेमर और अकादमी के अध्यक्ष जेनेट यांग ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि लॉस एंजिल्स की आग की वजह से बहुत भारी नुकसान हुआ है और हम सभी इससे बेहद दुखी हैं। अकादमी ने हमेशा ही फिल्म इंडस्ट्री को एक साथ रखने की शक्ति दिखाई है। हम परेशानियों का सामना करते हुए एक साथ रहने के लिए तैयार हैं।
नेटफ्लिक्स-SAG ने की मदद
लॉस एंजिल्स में लगी आग की की वजह से शहर का भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में नेटफ्लिक्स ने मदद का हाथ बढ़ाया है। नेटफ्लिक्स और कॉमकास्ट एनबीसीयूनिवर्सल ने आग पीड़ितों के लिए 10-10 मिलियन डॉलर देने का वादा किया है। इसके अलावा स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड (SAG) ने भी 1 मिलियन डॉलर देने की बात कही है।
बियॉन्से ने भी दिया दान
इतना ही नहीं बल्कि मशहूर सिंगर बियॉन्से ने भी आग पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। सिंगर ने 2.5 मिलियन डॉलर रुपये का फंड डोनेट किया है, जिससे पीड़ितों की मदद हो सके। गौरतलब है कि कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग की वजह से सब कुछ बर्बाद हो चुका है। हर कोई इस आग के बुझने के लिए दुआ कर रहा है। हालांकि, आग को बुझाने की कोशिश लगातार की जा रही है, लेकिन बढ़ती तेज हवा की वजह से ये आग बुझने का नाम ही नहीं ले रही है और बुरी तरह धधक रही है।
यह भी पढ़ें- फिनाले में Karan Veer Mehra के टॉप 5 रिवील, Rajat-Eisha ने उठाया सवाल
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
9 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
13 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
16 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
22 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines