Lets dance Chotu Motu Song: सलमान खान की फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले एक-एक करके फिल्म के कई गाने रिलीज किए जा चुके हैं। अब इस लिस्ट में भाईजान का एक और गाना रिलीज किया गया है। फिल्म का नया गाना ‘लेट्स डांस छोटू मोटू’ रिलीज हो गया है।
रिलीज हुई फिल्म का लेटेस्ट सॉन्ग (Lets dance Chotu Motu Song)
सलमान खान स्टारर फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” का लेटेस्ट सॉन्ग ‘लेट्स डांस छोटू मोटू’ कल शाम को रिलीज कर दिया गया है। इस गाने की सबसे खास बात यह है कि खुद सलमान खान ने इसमें अपनी सिंगिंग का टैलेंट दिखाया है। उन्होंने सिंगर और रैपर हनी सिंह के साथ इस गाने में अपने भी सुर दिए हैं। इस गाने में सलमान खान के साथ ही साथ पूरी स्टारकास्ट साउथ इंडियन लुक में नजर आ रही है।
और पढ़िए – काम से ब्रेक लेने वाले हैं Ram Charan, इसके पीछे की बताई ये वजह
यो यो हनी सिंह भी आए नजर
लुंगी पहन कर सलमान खान ने एक से बढ़कर एक स्टेप किए हैं। सिंगर और रैपर हनी सिंह भी इस गाने में नजर आ रहे हैं। इस गाने को आवाज देने के साथ ही साथ उन्होंने इसमें अपना स्टाइल भी दिखाया है। सलमान खान का ये गाना रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
और पढ़िए – Suhana Khan ने करवाया बेडरूम फोटोशूट, जिसे देख फैंस हुए घायल
ईद के मौके पर रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि बीती शाम सलमान खान ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए इस गाने के रिलीज के बारे में भी अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने बताया था कि आज शाम 7:30 बजे ये गाना रिलीज होगा। बता दें कि फिल्म की रिलीज को सिर्फ 2 दिन बाकी हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब किसी का भाई किसी की जान का लगभग हर गाना रिलीज किया जा चुका है। फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी दबंग खान ने फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज करने का फैसल किया है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines