OTT Release This Week: ओटीटी फैंस हर हफ्ते नई रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस हफ्ते भी ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर कई बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है, जिनमें से एक साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘लियो’ (Leo) भी है, जो 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 300 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 335.20 करोड़ की कमाई की थी।
वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 500 करोड़ की कमाई की। आज हम आपको इस हफ्ते ओटीटी (OTT Release This Week) पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो डिज्नी हॉट स्टार, नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली हैं।
Leo
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म ‘लियो’ (Leo) सिनेमाघरों से उतर चुकी है, जिसके बाद अब फैंस को इसके ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म 21 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इससे पहले खबरें थीं कि ये फिल्म 16 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये 21 नवंबर को रिलीज होगी।
Sukhee
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की फिल्म ‘सुखी’ 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है, जिसको लेकर जानकारी है कि ये फिल्म आज, 17 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म में शिल्पा एक पंजाबी हाउसवाइफ सुखप्रीत कालरा के किरदार में नजर आ रही हैं।
The Railway Men- The Untold Story Of Bhopal 1984
आर माधवन, केके मेनन, दिव्येंदु शर्मा और बाबिल खान की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘द रेलवे मैन- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ भोपाल 1984’ सच्ची घटना से आधारित है, जिसमें चार लोगों की कहानी को दिखाया जाएगा, जो साल 1984 में हुए भोपाल गैस कांड पर आधारित है। सीरीज में चार एपिसोड होंगे, जो 18 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Kannur Squad
ममूटी, किशोर कुमार और जी.विजयराघवन की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘कन्नूर स्क्वाड’ 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद अब फैंस इसका ओटीटी पर रिलीज होने का वेट कर रहे हैं, जो अब खत्म होने जा रहा है। ये फिल्म 18 नवंबर को डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।
Chittha
एक्टर और फिल्म निर्माता सिद्धार्थ के निर्देशन में बनी और अरेबियन कंट्री, राजा दुरई और अंजलि नायर की फिल्म ‘चिट्ठा’ भी 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद अब लंबे समय बाद ये फिल्म आज यानी 17 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
41 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines