New TV Shows In 2025: अगले साल 2025 का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्मी पर्दे पर कई बड़े बजट की फिल्में रिलीज होने को तैयार हैं। वहीं टीवी इंडस्ट्री में नए टीवी शोज दस्तक देने के लिए तैयार हैं। यह टीवी शोज TRP में धमाल मचा सकते हैं। जाहिर है कि इस साल 2024 में कई नए शोज शुरू हुए जिनमें से कुछ हिट रहे तो कुछ बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। कई शोज हैं जिन्हें कम TRP के चलते साल खत्म होने के साथ ही खत्म कर दिया गया। आइए जानते हैं कि अगले साल 2025 में कौन कौन से टीवी शोज शुरू होने वाले हैं…
लाफ्टर शेफ सीजन 2
भारती सिंह का शो ‘लाफ्टर शेफ‘ इस साल कलर्स पर टेलीकास्ट किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब इस शो के सीजन 2 का ऐलान हो चुका है। बिग बॉस 18 के खत्म होने के साथ ही भारती सिंह अपना शो लेकर आ जाएंगी। इस बार शो में नए कलाकार कुकिंग का टैलेंट दिखाते दिखाई देंगे।
मन्नत
एक्ट्रेस आयशा सिंह जल्द ही अपने नए शो के साथ वापसी करने वाली हैं। उनका नया शो ‘मन्नत’ अगले साल 2025 में टेलीकास्ट होगा। यह शो कलर्स चैनल पर स्ट्रीम किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले आयशा टीवी शो गुम है किसी के प्यार में दिखाई दी थीं।
यह भी पढ़ें: OTT Release: नए साल से पहले OTT पर मुफ्त में देखें बिग बजट की फिल्में-सीरीज
आमी दाकिनी
आजकल हॉरर फिल्मों का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। इस बीच मेकर्स ने नए हॉरर शो ‘आमी दाकिनी’ का ऐलान कर दिया है। शो का प्रोमो भी जारी किया जा चुका है। हालांकि रिलीज डेट अनाउंस होना बाकी है। यह शो भी कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होगा।
नागिन 7
एकता कपूर का टीवी शो ‘नागिन 7’ पिछले काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। इस शो के पहले जितने भी सीजन आए हैं, उन्हें काफी पसंद किया गया। अब मेकर्स नए सीजन के साथ 2025 में वापसी कर सकते हैं। हालांकि ‘नागिन 7’ पर आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।
फराह खान का कुकिंग शो
फराह खान को बिग बॉस के कुछ सीजन्स को कई बार होस्ट करते हुए देखा गया है। अब फराह कुकिंग शो के साथ टीवी पर दस्तक देंगी। उनका रियलिटी शो अगले साल 2025 में दस्तक देगा जिसमें फराह के साथ शेफ रणवीर बरार भी नजर आएंगे।
चेटकी
अगले साल 2025 में कलर्स टीवी चैनल पर शो ‘चेटकी’ दस्तक देगा। यह थ्रिलर टीवी शो है, जिसकी स्टारकास्ट अभी फाइनल नहीं हुई है। इसके अलावा रिलीज डेट भी फाइनल नहीं हुई है।
मेरी भव्य लाइफ
अगले साल एक और टीवी शो ‘मेरी भव्य लाइफ’ भी स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। इस शो को कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा जिसका प्रोमो भी सामने आ चुका है। इस शो में करण वोहरा और प्रीषा धतवालिया मुख्य किरदार में होंगे।
तुलसीदास
टीवी पर धार्मिक शोज भी काफी पसंद किए जाते हैं। अगले साल 2025 में एक टीवी शो ‘तुलसीदास’ भी शुरू होने जा रहा है, जिसका प्रोमो सामने आ चुका है। इस शो को जी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
15 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
17 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
18 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
19 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
19 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
20 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
21 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines