Laughter Chefs 2 Contestants List Out: कॉमेडियन भारती सिंह ‘लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट‘ के सीजन 2 के साथ वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बीती रात बिग बॉस 18 वीकेंड का वार में भारती ने खुद अनाउंस करते हुए शो की पहली कंटेस्टेंट को घरवालों से मिलवाया। साथ ही बताया कि बिग बॉस 18 का फिनाले होने के बाद वह अपना शो लेकर आ रही हैं। इस बीच लाफ्टर शेफ्स के सीजन 2 की लिस्ट भी सामने आ गई है। इस सीजन में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स भी खाना बनाने के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का लगाएंगे। आइए जानते हैं कि नए सीजन में कौन-कौन सेलिब्रिटी नजर आने वाला है।
मनारा चोपड़ा पहली कंफर्म कंटेस्टेंट
जाहिर है कि ‘लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था। फैंस इस शो के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट मनारा चोपड़ा हैं, जो बिग बॉस 17 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। बीती रात बिग बॉस 18 वीकेंड का वार में भारती सिंह और मनारा चोपड़ा पहुंची जहां उन्होंने घरवालों के साथ काफी मजाक-मस्ती की और घरवालों से खाना भी बनवाया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 की रैंकिंग में चौंकाने वाला उलटफेर, टॉप 5 का दावेदार पहुंचा सबसे नीचे
लिस्ट में देखें कौन कौन से नाम
बता दें कि मनारा चोपड़ा के अलावा बिग बॉस के पुराने सीजन के कई एक्स कंटेस्टेंट भी लाफ्टर शेफ्स के दूसरे सीजन में दिखाई देंगे। सोशल मीडिया पर पूरी लिस्ट सामने आई है, जिसमें एल्विश यादव, हरपाल सिंह, सुदेश लहरी, कृष्णा अभिषेक, अभिषेक कुमार, रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, मल्लिका शेरावत, अब्दु रोजिक, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का नाम है।
जाहिर है कि भारती सिंह, सुदेश लहरी, कृष्णा अभिषेक, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन लाफ्टर शेफ्स के पहले सीजन में नजर आ चुके हैं। इस बार एल्विश यादव, अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हालांकि मेकर्स की तरफ से कंफर्म लिस्ट पर आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
गौरव खन्ना भी आ सकते हैं नजर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना भी लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट के दूसरे सीजन में नजर आ सकते हैं। उनके अलावा बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश भी कंफर्म मानी जा रही हैं। हालांकि मेकर्स ने नामों की पुष्टि अभी नहीं की है। फिलहाल फैंस भारती सिंह के शो को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
22 mins agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
3 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
4 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
7 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
8 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
9 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
10 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
11 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
21 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines