Laughter Chefs 3: कलर्स का कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ आज यानी 22 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. पहले 2 सीजन हिट होने के बाद मेकर्स तीसरा सीजन लेकर आ रहे हैं. इस बार कुकिंग रियलिटी शो की कास्ट भी चेंज हो चुकी है. जहां अभी भी कुछ पुराने किरदार शो में नजर आने वाले हैं तो वहीं अब नए टीवी स्टार्स भी इस बार शो में कुकिंग का तड़का लगाते नजर आने वाले हैं. अब हाल ही में एक इंटरव्यू में शो के कंटेस्टेंट और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने बताया है कि इस बार शो में क्या कुछ अलग देखने को मिलने वाला है. चलिए आपको भी बताते हैं इस बार ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में क्या नया होगा?
क्या होगा नया?
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ की सभी कास्ट ने शो शुरू होने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान कृष्णा अभिषेक ने ऑडियंस को इस शो के नए वर्जन के बारे में बताया. कृष्णा ने कहा कि इस बार ऑडियंस को थोड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. हालांकि बदलावों के बाद भी हंसी-मजाक में कोई कमी नहीं आने वाली है. पहले 2 सीजन में ऑडियंस को हम लोगों ने जितना एंटरटेन किया है, उतना ही इस बार भी ऑडियंस को एंटरटेनमेंट मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 3 की नई कास्ट हुई रिवील, पुरानी जोड़ियों संग लगेगा नए कंटेस्टेंट्स का तड़का
टीमों में होगा टास्क
कृष्णा ने आगे बताया कि इस बार शो में 2 जोड़ियों में नहीं बल्कि टीम्स में कुकिंग का मुकाबला देखने को मिलेगा. इस सीजन में सभी कंटेस्टेंट्स को 2 टीम्स में बांटा गया है. एक टीम छुरी और एक टीम कांटा है. अली, कृष्णा, जन्नत, अभिषेक, समर्थ और कश्मीरा एक टीम में हैं. वहीं दूसरी टीम में विवियन, ईशा माल्वीय, ईशा सिंह, एल्विश यादव, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, गुरमीत और देबिना हैं. इन दोनों टीमों में कुकिंग की जंग देखने को मिलेगी.
यह भी पढ़ें: एल्विश यादव-करण कुंद्रा कैसे बने Laughter Chefs 2 के विनर, स्कोरबोर्ड में किसे मिले कितने स्टार्स?
कब और कहां देखें?
बता दें शो का पहला एपिसोड आज यानी 22 नवंबर को रात 9 बजे कलर्स पर टेलीकास्ट किया जाएगा. इसके साथ ही आप इस शो को जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं. अली गोनी, कृष्णा अभिषेक, जन्नत जुबेर, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरैल, कश्मीरा शाह, एल्विश यादव और करण कुंद्रा को आप पहले भी इस शो में कुकिंग करते हुए देख चुके हैं. वहीं अब इनके साथ ईशा माल्वीय, विवियन डीसेना, ईशा सिंह, तेजस्वी प्रकाश, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी भी कुकिंग करते दिखाई देंगे. शो को भारती सिंह होस्ट करती नजर आएंगी. वहीं पहले सीजन्स की तरह ही इस बार भी शेफ हरपाल सिंह सोखी कंटेस्टेंट्स को टास्क देते नजर आएंगे.
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 hr agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
2 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
12 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
12 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
15 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines