टीवी की दुनिया में इस वक्त एक ही शो की चर्चा हर तरफ है- लाफ्टर शेफ सीजन 2। दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुके इस शो ने अब तक फैंस को काफी एंटरटेन किया है।जहां एक तरफ दर्शकों को नए ट्विस्ट्स का इंतजार था, वहीं अब निया शर्मा और सुदेश लहरी की वापसी ने शो को चार चांद लगा दिए हैं।
सीजन वन की जोड़ी फिर से छा गई
सीजन वन की सबसे हिट जोड़ी रही सुदेश लहरी और निया शर्मा की केमिस्ट्री एक बार फिर दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर रही है। इन दोनों की ऑनस्क्रीन ट्यूनिंग ने पहले भी शो की लोकप्रियता को सातवें आसमान तक पहुंचाया था और अब इनकी वापसी ने पुराने फैंस की यादें ताजा कर दी हैं।
हाल ही में दोनों का एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ जिसमें निया शर्मा एक बार फिर वही पुराना अंदाज दोहराते हुए ‘सुदेश जी!’ कहकर जोर से पुकारती नजर आईं। सुदेश भी इस पर बड़े ही मजेदार तरीके से प्रतिक्रिया देते नजर आए और दोनों की नोकझोंक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।
मनारा की जगह फिर से बनी जोड़ी
वीडियो में सुदेश लहरी ये बताते दिखे कि मनारा चोपड़ा के जाने के बाद मेकर्स उनसे कह रहे थे कि अब उनके लिए कोई और लड़की खोजी जाएगी, जिस पर उन्होंने हाथ जोड़कर मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके साथ ऐसा न किया जाए। तभी निया शर्मा की एंट्री होती है और सारा माहौल एक बार फिर हंसी में बदल जाता है।
पर्सनल बॉन्डिंग भी है खास
सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं, निया और सुदेश के बीच की दोस्ती रियल लाइफ में भी कमाल की है। पहले सीजन में जब सेट पर सुदेश को चोट लगी थी, तब निया बिना देरी किए उनके घर पहुंची थीं और उनका हालचाल लिया था। उस वक़्त दोनों की बॉन्डिंग को देख फैंस इमोशनल भी हो गए थे।
फैंस ने फेवरेट जोड़ी पर दिया रिएक्शन
सुदेश लहरी और निया शर्मा की हिट जोड़ी के एक बार फिर वापस लौटने पर अब फैंस भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। दोनों की हिट जोड़ी की वापसी पर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Apoorva Mukhija से पहले इन 7 हसीनाओं को भी झेलनी पड़ी धमकियां, सोशल मीडिया पर जमकर मिले थ्रेट्स!
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
30 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines