Laughter Chefs 2: कलर्स टीवी का कुकिंग लाफ्टर शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ एक बार फिर एक नए सीजन के साथ दस्तक दे दी है। इस शो के पहले सीजन ने फैंस को काफी एंटरटेन किया था और अब इसका एक और सीजन शुरू हो चुका है, जिसमें कुछ नए चेहरे देखने को मिल रहे हैं। कुछ नई जोड़ियां बनी हैं और दर्शकों को इन नई जोड़ियों की खट्टी-मीठी तकरार देखने में बहुत मजा आ रहा है।
शो के पहले एपिसोड के दौरान ही एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन-तीन हादसे देखने को मिले, जहां एक तरफ खाना बनाते-बनाते एल्विश यादव और अब्दू रोजिक के काउंटर पर एक कपड़े में आग लग गई वहीं मनारा चोपड़ा की ड्रेस में भी खाना बनाते हुए आग लग गई।
मनारा-सुदेश ने किया एंटरटेन
इस नए सीजन में कॉमेडियन सुदेश लहरी के साथ बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट रहीं मनारा चोपड़ा की जोड़ी बनी है। मनारा चोपड़ा और सुदेश लहरी की जोड़ी ने लोगों को पहले ही एपिसोड में काफी हंसाया। उन्होंने एक दूसरे के साथ काफी मस्ती की। सुदेश लहरी निया शर्मा की ही तरह मनारा चोपड़ा से फ्लर्ट करते हुए नजर आए वहीं मनारा सुदेश जी के साथ अपने ही स्टाइल में मस्ती करते हुए दिखीं। दोनों ने ही फैंस को खूब एंटरटेन किया।
मनारा चोपड़ा के साथ हुआ हादसा
इसी दौरान जब अपने काउंटर पर मनारा चोपड़ा खाना बना रही थीं तो वहां जल रही गैस से उनके कपड़े में आग लग गई और उनकी स्लीव्स का कपड़ा जलने लगा। मनारा को खाना बनाते हुए पता ही नहीं चला कि उनका कपड़ा जल रहा है, वो तो गनीमत हो सुदेश लहरी का जिन्होंने वक्त रहते हुए मनारा आग को देख लिया, नहीं तो कुछ भी हो सकता था।
एल्विश-अब्दू के काउंटर पर भी आग
इस बार एक और नई जोड़ी शो में नजर आ रही है, वो है एल्विश यादव और अब्दू रोजिक की जोड़ी। ये दोनों भी बड़े मियांऔर छोटे मियां बनकर अपने अंदाज में फैंस को हंसाते हुए नजर आए। इसी बीच अब्दू रोजिक ने खाना बनाते बनाते काउंटर पर रखे एक कपड़े को आग लगा दी, हालांकि एल्विश ने तुरंत उस कपड़े को नीचे फेंका और आग को बुझा दिया गया।
यह भी पढ़ें: Mamta Kulkarni के परिवार में कौन-कौन? एक का कनेक्शन शबाना आजमी और दूसरे का अभिषेक बच्चन से
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
20 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines