Krushna Abhishek in Laughter Chefs 2: कलर्स के टीवी शो लाफ्टर शेफ्स में इन दिनों दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट मिल रहा है। सेलेब्स जिस तरह से हंसते-हंसाते हुए खाना बना रहे हैं, उन्हें यूं संघर्ष करता देख ऑडियंस को काफी मजा आ रहा है। लेकिन कभी-कभी दर्शकों का ये मजा सेलेब्स की सजा भी बन जाती है। कभी-कभी खाना बनाते वक्त सेलेब्स का हाथ भी जल जाता है या तो गर्म गर्म तेल की छींटे उनके चेहरे या हाथ पर गिर जाती है। बस कुछ ऐसा ही अब शो में एक बार फिर देखने को मिला। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
शो में दिखी बॉलीवुड थीम
दरअसल शनिवार को टेलिकास्ट हुए एपिसोड के दौरान सभी जोड़ियों को एक जियांट साइड का समोसा बनाना था। इस दौरान सभी सेलेब्स बॉलीवुड अवतार में नजर आए। सभी ने किसी ना किसी एक्टर्स का अवतार धारण किया हुआ था। जहां रूबिना ने प्रियंका चोपड़ा का देसी गर्ल अवतार तो वहीं राहुल हिमेश रेशमिया बने हुए नजर आ रहे थे। मनारा चोपड़ा ने करीना, अभिषेक कुमार ने शाहरुख और अंकिता लोखंडे रेखा के लुक में दिखाई दे रही थीं।
कृष्णा अभिषेक के साथ हादसा
इस दौरान कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक संजय दत्त के कांचा चीना के लुक में नजर आ रहे थे वहीं उनकी पत्नी कश्मीरा शाह ने श्रीदेवी का अवतार लिया हुआ था। इसी दौरान समोसे को तलते हुए कृष्णा के साथ हादसा हो गया। समोसा गर्म तेल में इस तरह से गया कि उसकी छींटे सीधे कृष्णा के हाथ पर आ गिरीं। इस दौरान उनकी पत्नी कश्मीरा भी जोर से चिल्लाकर तेल की कढ़ाई से दूर हो गईं।
कृष्णा का हाथ ही गर्म तेल के इतने करीब चला गया था कि उस वक्त कुछ भी हो सकता था। गनीमत रही कि कृष्णा और कश्मीरा इस दौरान बाल-बाल बच गए और कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।
रीम शेख के साथ हुआ था भंयकर हादसा
आपको बता दें पिछले सीजन के दौरान कुछ ऐसा ही देखने को मिला था लेकिन बहुत ही भयंकर लेवल पर। पिछले सीजन के दौरान एक्ट्रेस रीम शेख के चेहरे पर गर्म तेल के छींटे आ गए थे जिससे उनका पूरा चेहरा जल गया था। रीम के चेहरे पर जलने के निशान बन गए थे और काफी समय तक रहे थे। उस वक्त रीम एक-दो एपिसोड के लिए शो से बाहर भी रही थीं।
यह भी पढ़ें: Ranveer Allahabadia-Samay Raina को देश से बाहर निकालने की मांग, किसने दिया मामले पर बयान?
संबंधित खबरें
हिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
2 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
2 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
3 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
4 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
5 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
6 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
22 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
1 day agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines