Laughter Chefs 2: कलर्स टीवी के रिएलिटी शो लाफ्टर शेफ्स के नए सीजन में ऑडियंस को एंटरटेनमेंट का फुल ऑन डोज मिल रहा है। दर्शकों को खाना बनाते-बनाते इस बार कई नए कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी जैसे दिग्गज कॉमेडियन्स की मौजूदगी में फैंस को काफी हंसाया जा रहा है। इसी बीच हाल ही में शो में कंटेस्टेंट समर्थ ने कृष्णा अभिषेक से मामा को लेकर एक मजाक किया जिसके जवाब में कृष्णा अभिषेक ने अपनी तारीफ करते हुए एक बात कह डाली।
शो में नए कंटेस्टेंट्स ने दिखाया दम
दरअसल इस बार शो में कई नए कंटेस्टेंट्स और चेहरे देखने को मिल रहे हैं। सिर्फ कृष्णा अभिषेक, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, भारती सिंह, कश्मीरा शाह और सुदेश लहरी को छोड़ दें तो बाकी सारे कंटेस्टेंट्स इस बार नए हैं, हालांकि शो पिछसे सीजन की ही तरह फैंस को एंटरटेन करने में सफर साबित होता हुआ नजर आ रहा है। शो के नए कंटेस्टेंट्स भी अपने-अपने हिसाब से और अपने अंदाज में दर्शकों को हंसाते हुए नजर आ रहे हैँ।
कृष्णा बोले- भांजे में भी टैलेंट होना चाहिए
इसी बीच शो के दौरान मस्ती और मजाक चलता ही रहता है। शो का अंदाज ही कुछ वैसा है। कृष्णा अभिषेक हर किसी के काउंटर पर जा-जाकर खाना बनाते-बनाते अपनी कॉमेडी का डोज दे देते हैं। वो कंटेस्टेंट्स से अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में कई बातें करते हैं जिससे कि दर्शकों का हंस-हंस कर बुरा हाल हो जाता है। इसी बीच लेटेस्ट एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब शो के दूसरे कंटेस्टेंट समर्थ ने कृष्णा अभिषेक को छेड़ते हुए कहा कि मामा के नाम से करियर की शुरुआत अच्छी हो जाती है। समर्थ की इस बात पर कृष्णा ने कहा कि हां बिल्कुल लेकिन उसके लिए भांजा भी टैलेंटिड होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan Attack Case: पकड़ा गया गलत शख्स, मुंबई पुलिस से हुई बड़ी गलती!
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
3 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
4 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
14 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
14 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
16 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines