Laughter Chefs 2: कलर्स टीवी के रिएलिटी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 ने अब टीवी पर दस्तक दे दी है और इसी के साथ ही दर्शकों को एंटरटेनमेंट का फुल डोज भी अब मिल रहा है। शो में लोगों को हंसाते-हंसाते कंटेस्टेंट्स खाना बनाते हैं और अलग-अलग चैलेंज करते हैं। शो में कुछ कंटेस्टेंट्स जहां पिछले सीजन से ही फिर से रिटेन किए गए हैं वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स इस बार नए आए हैं यानी नए चेहरों को भी इस बार जगह दी गई है।
इसी बीच अब शो के दो एपिसोड्स को लेकर लोगों के रिव्यूज देखने को मिल रहे हैं। जहां कुछ लोगों को शो काफी पसंद आ रहा है तो वहीं कुछ यूजर्स शो के नए सीजन और कंटेस्टेंट्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि शो के मेकर्स कुछ कंटेस्टेंट्स को ज्यादा ही स्क्रीन टाइम दे रहे हैं वहीं कुछ को कम दिखाया जा रहा है।
मनारा-रुबिना नहीं कर रहे एंटरटेन?
एक्स पर एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि शो में नजर आ रहे नए कंटेस्टेंट्स कुछ भी नहीं कर रहे हैं। वो लोगों को एंटरटेन बिल्कुल नहीं कर रहे हैं। जहां इस यूजर ने अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा और समर्थ जैसे कंटेस्टेंट्स के लिए कहा कि ये लोग कुछ नहीं कर रहे हैं, वहीं रुबिना दिलैक को यूजर ने बहुत ज्यादा बॉसी बताया। यूजर ने कहा कि ये कंटेस्टेंट्स एंटरटेनमेंट के नाम पर क्रिंज कॉन्टेंट बना रहे हैं।
एल्विश यादव को कम स्क्रीन टाइम
जहां एक तरफ इस यूजर ने मनारा और रुबिना जैसे सेलेब्स के कॉन्टेंट पर सवाल उठाया वहीं एल्विश यादव और अब्दु रोजिक की जोड़ी की तारीफ की। यूजर ने लिखा कि एल्विश और अब्दू की जोड़ी ग्रेस के साथ लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं लेकिन उन्हें मेकर्स की तरफ से काफी कम दिखाया जा रहा है यानी उन्हें स्क्रीन टाइम काफी कम दिया जा रहा है और बाकी के कंटेस्टेंट्स को ही ज्यादा दिखाया जा रहा है।
हालांकि यूजर के इस ऑपिनियन से काफी लोग सहमत नहीं होते। यूजर के इसी पोस्ट पर कई लोगों ने इस पर असहमति जताते हुए कमेंट किया और कहा कि अभी शो को शुरू हुए सिर्फ 1 हफ्ता हुआ है। इतनी जल्दी किसी निष्कर्ष पर नहीं आना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Karanveer-Chum के बाद अब Shilpa ने पूछा Vivian से सवाल, पार्टी में ना बुलाने पर कसा तंज
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
2 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
2 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
4 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
22 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines