हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'लाइकी लाइका' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज, राशा थडानी के साथ नजर आएंगे ये एक्टर

Laikey Laika First Poster: राशा थडानी ने अपने इंस्टाग्राम पोर्टल पर आने वाली फिल्म लाइकी लाइका का पोस्टर पोस्ट किया. पोस्टर ने फिल्म के एक्टर का चेहरा रिवील नहीं किया गया है. आइए जानते हैं एक फ्लॉप फिल्म देने के बाद अपनी दूसरी फिल्म में राशा किस एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं.

विज्ञापन
'लाइकी लाइका' का धमाकेदार पोस्टर

राशा थडानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘लाइकी लाइका’ का धमाकेदार पोस्टर रिलीज किया. डेब्यू फिल्म फ्लॉप होने के बाद राशा फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं. इस बार इनके सामने अभय वर्मा लीड एक्टर के तौर पर नजर आने वाले हैं. पोस्टर में बताई गई जानकारी के अनुसार यह फिल्म 2026 की गर्मियों में आ सकती है. हालांकि, अभी रिलीज डेट क्लियर नहीं की गई है. सोशल मीडिया पर पोस्टर रिलीज होते ही फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें: क्यों मचा शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘पराशक्ति’ पर बवाल? बॉक्स ऑफिस पर लगा झटका, 600 शोज हुए रद्द

रशा की पहली फिल्म

2025 में रवीना टंडन की बेटी राशा की पहली डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन के साथ किया था. हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई. लेकिन उस फिल्म में राशा थडानी का डांस पूरे सोशल मीडिया पर छा गया था. ‘उई अम्मा’ पर उनके डांस स्टेप्स ने पूरे सोशल मीडिया को हिला दिया. उनके डांस मूव्स की हर जगह काफी तारीफ हुई.

विज्ञापन

अभय वर्मा के साथ आएगी नजर

‘लाइकी लाइका’ राशा थडानी की दूसरी फिल्म है. इसमें वे अभय वर्मा के साथ नजर आने वाली हैं. निर्देशक सौरभ गुप्ता ने जून 2025, में इस फिल्म का ऐलान किया था. इसका धांसू पोस्टर लोगों के बीच सस्पेंस और उत्साह दोनों एक साथ पैदा कर रहा है. पोस्टर में राशा और अभय की कैमिस्ट्री लोगों को काफी मजेदार लग रही है.

यह भी पढ़ें: डेब्यू से बने बॉलीवुड के हैंडसम हंक, फिर बैक टू बैक फ्लॉप हुई फिल्में; वर्दी ने बचाया एक्टर का करियर! पहचाना कौन?

विज्ञापन

पोस्टर में छिपा राज

लाइकी लाइका का पोस्टर काफी रहस्यों से भरा हुआ है. इसमें किसी भी एक्टर का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है. पोस्टर का रेट्रो लुक 90s की याद दिला रहा है. दोनों एक्टर्स के चेहरों पर खून के छीटे कहानी को और इन्टेंस बनाती हैं. पोस्टर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहानी में कूट-कूटकर रोमांस और एक्शन भरा हो सकता है.

क्या ये फिल्म बनेगी राशा का कमबैक?

राशा की पहली फिल्म ‘आदाज’ बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई थी. 80 करोड़ के बजट पर बनी आजाद ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 10 करोड़ कमाए, जिससे फिल्म घाटे में चली गई. हालांकि, उस फिल्म में राशा के डांस को अलग पहचान मिली. इस रोमांटिक-थ्रिलर मूवी में राशा और अभय दोनों को साथ देखा जाएगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि लोग इस जोड़ी को कितना पसंद करते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: JioHotstar की ट्रेंडिंग 1 घंटे 52 मिनट की फिल्म, जो सिनेमाघरों में हुई थी फ्लॉप; आंखों से उतारेगी अंधविश्वास की पट्टी!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola