Which Is India’s ‘Official’ Entry For Oscars 2025 : बीते सोमवार को यह जानकारी सामने आई थी कि फिल्म प्रोड्यूसर किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ओर से ऑफिशियल एंट्री के तौर पर चुना गया है। इस खबर ने आते ही भारतीय सिनेमा जगत में जश्न का माहौल बना दिया था।
लेकिन, अगले ही दिन कंफ्यूजन की स्थिति बन गई जब मंगलवार को फिल्म प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर एलान कर दिया कि उनकी फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर को ऑस्कर के लिए भेजा गया है।
उनकी पोस्ट में दावा किया गया कि यह फिल्म भारत की ओर से एकेडमी अवॉर्ड्स में ऑफिशियल एंट्री है। बता दें कि नियम यह है कि एक देश की ओर से केवल एक फिल्म को ही आधिकारिक रूप से ऑस्कर के लिए भेजा जा सकता है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि दोनों में सच कौन बोल रहा है? आइए जानते हैं इसी सवाल का जवाब।
कौन सी फिल्म है भारत की ‘ऑफिशियल’ एंट्री?
आम तौर पर लोग सोचते हैं कि ऑस्कर के लिए चुनी जाने वाली ऑफिशियल एंट्री कौन सी होगी इसका फैसला सरकार का सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय करता है। लेकिन, यह सच नहीं है। यह काम असल में एक स्वतंत्र संस्था करती है जिसका नाम फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) है।
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के ‘इस’ खान को फिल्म से निकाला बाहर!
एफएफआई दशकों से यह जिम्मेदारी निभाती आ रही है। अगले साल के एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की एंट्री को लेकर एफएफआई की ओर से एक प्रेस रिलीज भी जारी की गई है। इसके मुताबिक किरण की ‘लापता लेडीज’ को ही ऑस्कर 2025 के लिए ऑफिशियल एंट्री चुना गया है।
‘वीर सावरकर’ की एंट्री के दावे का सच क्या है?
एफएफआई की प्रेस रिलीज यह जरूर बताती है कि भारत की ऑफिशियल एंट्री लापता लेडीज है। लेकिन, यह नहीं कहती कि स्वातंत्र्य वीर सावरकर ऑस्कर में नहीं जा रही है। दरअसल, कंफ्यूजन संदीप सिंह के उस दावे से पैदा हुई जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म को ऑस्कर के लिए ‘ऑफिशियली’ सबमिट किया गया है।
ये भी पढ़ें: इस साल कमाई का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है ये फिल्म
लेकिन, हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार एफएफआई के प्रेसीडेंट रवि कोट्टाकारा ने स्पष्ट किया कि वीर सावरकर के मेकर्स ने गलत कम्युनिकेशन किया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में अलग से बयान जारी किया जाएगा। रवि ने बताया कि भारत की ओर से आधिकारिक एंट्री के तौर पर सिर्फ लापता लेडीज को ही भेजा गया है।
क्या ऑस्कर में 1 देश भेज सकता है दो फिल्में?
एक सवाल यह भी उठ रहा है कि जब एकेडमी हर देश को केवल एक फिल्म भेजने की अनुमति देता है तो 2 फिल्में ऑस्कर के लिए कैसे भेजी जा सकती हैं। इसका जवाब यह है कि हर देश से ऑफिशियल एंट्री तो एक ही हो सकती है। लेकिन फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों को इंडेपेंडेट एंट्री के तौर पर भी भेज सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Kailash Kher ने 39 साल से क्यों नहीं खाया मीठा?
ऐसा ही हुआ था 2022 में जब गुजराती फिल्म ‘चेल्लो शो’ को भारत की ओर से ऑफिशियल एंट्री के तौर पर भेजा गया था। वहीं, एसएस राजामौली की सुपरहिट फिल्म ‘आरआरआर’ स्वतंत्र रूप से सबमिट की गई था। ऐसे में साफ है कि वीर सावरकर भारत की ऑफिशियल एंट्री नहीं बल्कि संदीप सिंह की इंडेपेंडेंट एंट्री है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
6 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
6 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
17 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
17 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
19 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines